पटना: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने वर्ष 2026 के लिए आयोजित होने वाली 45 भर्ती परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। BSSC Calendar 2026 में विज्ञापन जारी होने से लेकर प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और रिजल्ट तक की संभावित समयसीमा दी गई है। इस कैलेंडर के जारी होने के बाद लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है।
BSSC 2nd Inter Level Exam Date 2026
बीएसएससी के मुताबिक लगभग 26,000 पदों के लिए आयोजित होने वाली बिहार सेकेंड इंटर लेवल भर्ती 2026 की:
- प्रारंभिक परीक्षा: जून–जुलाई 2026
- मुख्य परीक्षा: सितंबर 2026
- मुख्य परीक्षा परिणाम: अक्टूबर 2026
- टंकण जांच परीक्षा: नवंबर 2026
- नियुक्ति अनुशंसा: वर्ष 2026 में
यह आयोग की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती मानी जा रही है। इस भर्ती के लिए करीब 33 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यह वैकेंसी वर्ष 2023 में निकली थी और लंबे समय से अभ्यर्थी परीक्षा कार्यक्रम का इंतजार कर रहे थे।
सेकेंड इंटर लेवल भर्ती: चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन निम्न चरणों के आधार पर होगा:
- प्रारंभिक लिखित परीक्षा
- मुख्य परीक्षा
- स्किल टेस्ट
परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
प्रीलिम्स एग्जाम पैटर्न
- कुल प्रश्न: 150 (ऑब्जेक्टिव टाइप)
- विषय: सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, गणित, मानसिक क्षमता
- समय: 2 घंटा 15 मिनट
- निगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती
न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स
- सामान्य वर्ग – 40%
- बीसी – 36.5%
- एमबीसी – 34%
- एससी/एसटी – 32%
विभिन्न शिफ्टों में परीक्षा होने की स्थिति में रिजल्ट नॉर्मलाइज्ड पद्धति से जारी किया जाएगा। वैकेंसी के पांच गुना अभ्यर्थियों को पीटी में सफल घोषित किया जाएगा।
कार्यालय परिचारी भर्ती 2026: 5,151 पद
कार्यालय परिचारी/परिचारी (विशिष्ट) (वि.सं. 06/25) के तहत 5,151 पदों पर भर्ती की जाएगी।
- प्रारंभिक परीक्षा: जुलाई–अगस्त 2026
- मुख्य परीक्षा: अक्टूबर 2026
प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न
- कुल प्रश्न: 100 (मल्टीपल चॉइस)
- समय: 2 घंटे
- प्रत्येक सही उत्तर: 4 अंक
- प्रत्येक गलत उत्तर: 1 अंक की कटौती
विषयवार अंक वितरण:
- सामान्य अंकगणित – 30 अंक
- सामान्य ज्ञान – 40 अंक
- सामान्य हिन्दी – 30 अंक
BSSC CGL-4 Exam Date 2026
बीएसएससी सीजीएल-4 (वि.सं. 05/25) के तहत 1,883 पदों पर भर्ती निकाली गई है।
- प्रारंभिक परीक्षा: जून–जुलाई 2026
- मुख्य परीक्षा: अक्टूबर 2026
CGL-4 प्रीलिम्स एग्जाम पैटर्न
- कुल प्रश्न: 150
- समय: 2 घंटा 15 मिनट
- विषय: सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, गणित एवं मानसिक क्षमता
- प्रत्येक सही उत्तर: 4 अंक
- प्रत्येक गलत उत्तर: 1 अंक की कटौती
किताब ले जाने की अनुमति
CGL-4 प्रीलिम्स परीक्षा में अभ्यर्थी तीन पुस्तकें (प्रत्येक सेक्शन के लिए एक) ले जा सकेंगे। केवल NCERT/बिहार बोर्ड/ICSE व अन्य बोर्ड की टेक्स्ट बुक मान्य होंगी। गाइड, हस्तलिखित नोट्स या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रतिबंधित रहेंगे।
क्वालिफाइंग मार्क्स (प्रीलिम्स व मेन्स)
- अनारक्षित वर्ग – 40%
- पिछड़ा वर्ग – 36.5%
- अति पिछड़ा वर्ग – 34%
- अनुसूचित जाति/जनजाति – 32%
- महिला वर्ग – 32%
- दिव्यांग – 32%
सहायक उर्दू अनुवादक भर्ती
इसके अतिरिक्त 1,951 पदों के लिए सहायक उर्दू अनुवादक भर्ती परीक्षा जून 2026 में प्रस्तावित है।
BSSC Calendar 2026 के जारी होने से राज्य के लाखों युवाओं को बड़ी राहत मिली है। अब अभ्यर्थी तय समयसीमा के अनुसार अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं।

