CTET September 2026 Registration Started: अब 27 भाषाओं में होगी परीक्षा, एग्जाम सिटी चुनने का ऑप्शन खत्म

Thecity news
5 Min Read

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी Central Board of Secondary Education (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा Central Teacher Eligibility Test (CTET) के 22वें संस्करण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून 2026 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है। परीक्षा 6 सितंबर 2026 को देशभर के 132 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

CBSE के अनुसार, यदि अभ्यर्थियों की संख्या अधिक हुई तो परीक्षा 5 सितंबर 2026 को भी कराई जा सकती है। एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले जारी होंगे, जबकि रिजल्ट अक्टूबर 2026 के अंत तक जारी होने की संभावना है।

इस बार CTET में हुए दो बड़े बदलाव

1. परीक्षा शहर चुनने का विकल्प खत्म

इस बार CTET आवेदन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को परीक्षा शहर चुनने का विकल्प नहीं दिया गया है। CBSE द्वारा परीक्षा केंद्र और शहर का आवंटन रेंडम बेसिस पर किया जाएगा। बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा शहर बदलने का कोई अनुरोध स्वीकार नहीं होगा।

2. अब 27 भाषाओं में होगी CTET परीक्षा

सितंबर 2026 से CTET परीक्षा 20 की जगह 27 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इस बार 7 नई भाषाओं को जोड़ा गया है।

पहले से शामिल 20 भाषाएं

अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गारो, गुजराती, कन्नड़, खासी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, मिज़ो, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, तमिल, तेलुगु, तिब्बती और उर्दू।

नई जोड़ी गई 7 भाषाएं

बोडो, डोगरी, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, संथाली और सिंधी।

TET अनिवार्यता पर लाखों शिक्षकों की नौकरी संकट में

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देशभर के लाखों शिक्षकों के सामने नौकरी बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। कोर्ट ने कहा है कि सेवारत शिक्षकों को भी सितंबर 2027 तक शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास करनी होगी। ऐसा नहीं करने पर उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ सकती है या अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जा सकती है।

उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक कार्यरत हैं जिन्होंने अभी तक TET पास नहीं किया है। केवल उन शिक्षकों को राहत मिलेगी जिनकी सेवा अवधि पांच वर्ष से कम बची है। हालांकि प्रमोशन के लिए उन्हें भी TET पास करना अनिवार्य होगा।

प्रभावित शिक्षक लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि:

  • 1 सितंबर 2027 तक TET पास न कर पाने वाले शिक्षकों को नौकरी से हटाने का आदेश वापस लिया जाए।
  • 23 अगस्त 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को TET से पूरी तरह छूट दी जाए।

CTET September 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 11 मई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 10 जून 2026
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 10 जून 2026
  • करेक्शन विंडो: 15 जून से 18 जून 2026
  • एडमिट कार्ड: परीक्षा से दो दिन पहले
  • परीक्षा तिथि: 6 सितंबर 2026
  • संभावित रिजल्ट: अक्टूबर 2026 के अंत तक

CTET Paper-1 के लिए योग्यता

कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए:

  • 50% अंकों के साथ 12वीं और D.El.Ed
    या
  • 50% अंकों के साथ 12वीं और 4 वर्षीय B.El.Ed
    या
  • 50% अंकों के साथ 12वीं और डिप्लोमा इन स्पेशल एजुकेशन

CTET Paper-2 के लिए योग्यता

कक्षा 6 से 8 तक के लिए:

  • ग्रेजुएशन और D.El.Ed
    या
  • 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन एवं B.Ed
    या
  • 50% अंकों के साथ 12वीं और 4 वर्षीय B.A.Ed/B.Sc.Ed

कितने अंक लाने होंगे जरूरी

CTET पास करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम अंक हासिल करना जरूरी है।

  • जनरल कैटेगरी: 150 में कम से कम 90 अंक (60%)
  • SC/ST कैटेगरी: 150 में कम से कम 82 अंक (55%)

CTET पास करने के बाद कहां मिलती है नौकरी

CTET पास करने वाले उम्मीदवार देशभर के कई केंद्रीय शिक्षण संस्थानों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इनमें Kendriya Vidyalaya Sangathan, Navodaya Vidyalaya Samiti और आर्मी स्कूल शामिल हैं।

पेपर-1 पास उम्मीदवार कक्षा 1 से 5 तक तथा पेपर-2 पास उम्मीदवार कक्षा 6 से 8 तक शिक्षक भर्ती के लिए पात्र माने जाते हैं।

Share This Article