आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में Kolkata Knight Riders के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai Indians को 20 ओवर में 147 रन पर रोक दिया। ऐतिहासिक Eden Gardens में खेले जा रहे इस मुकाबले में केकेआर के कप्तान Ajinkya Rahane ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसे टीम के गेंदबाजों ने पूरी तरह सही साबित किया।
केकेआर के गेंदबाजों ने शुरुआत से बनाया दबाव
कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को शुरुआत से ही खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। पूरी मुंबई टीम 150 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी और लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही।
Cameron Green, सौरभ दुबे और कार्तिक त्यागी ने दो-दो विकेट हासिल किए। कैमरून ग्रीन ने रियान रिकेलटन और नमन धीर को पवेलियन भेजा, जबकि सौरभ दुबे ने Rohit Sharma और Suryakumar Yadav जैसे बड़े बल्लेबाजों को आउट किया।
सुनील नरेन की कसी हुई गेंदबाजी
स्पिनर Sunil Narine ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 13 रन खर्च किए और Hardik Pandya का अहम विकेट अपने नाम किया।
वहीं कार्तिक त्यागी ने तिलक वर्मा और दीपक चाहर को आउट कर मुंबई की पारी को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।
मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रहे फ्लॉप
मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले विकेट के लिए सिर्फ 17 रन जुड़े और रियान रिकेलटन 6 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रोहित शर्मा 15 रन और नमन धीर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
सूर्यकुमार यादव ने 15 रन जबकि Tilak Varma ने 20 रन बनाए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 26 रन की पारी खेली। विल जैक्स 14 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अंत में कॉर्बिन बॉश ने नाबाद 32 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
मुंबई इंडियंस की पूरी पारी में कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका।
MI vs KKR प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
रियान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, Deepak Chahar, Jasprit Bumrah और रघु शर्मा।
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन
अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, Rovman Powell, Manish Pandey, Rinku Singh, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, Varun Chakravarthy और सौरभ दुबे।

