RPSC RAS Recruitment 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 607 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 जून 2026 से 3 जुलाई 2026 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत राज्य सेवाओं के 192 पद और अधीनस्थ सेवाओं के 415 पद भरे जाएंगे। आयोग ने इस बार अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष की अतिरिक्त छूट भी प्रदान की है।
कुल 607 पदों पर होगी भर्ती
आरपीएससी की इस भर्ती में विभिन्न राज्य और अधीनस्थ सेवाओं के पद शामिल हैं। राज्य सेवाओं में राजस्थान प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, लेखा सेवा, उद्योग सेवा, पर्यटन सेवा, परिवहन सेवा, महिला विकास सेवा समेत कई विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी।
वहीं अधीनस्थ सेवाओं में राजस्थान तहसीलदार सेवा, सहकारिता सेवा, श्रम कल्याण सेवा, खाद्य एवं नागरिक रसद सेवा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित विभिन्न पदों पर भर्ती होगी।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है।
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू: 4 जून 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 3 जुलाई 2026 (रात्रि 12 बजे तक)
- प्रारंभिक परीक्षा: 2 सितंबर 2026
आयु सीमा में मिलेगी विशेष छूट
1 जनवरी 2027 को आधार मानते हुए आयु सीमा निर्धारित की गई है।
सामान्य आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
चूंकि पिछली आरएएस भर्ती 2024 में जारी हुई थी, इसलिए सभी पात्र अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 1 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी गई है।
अराजपत्रित कर्मचारियों के लिए
- न्यूनतम आयु: 25 वर्ष
- अधिकतम आयु: 45 वर्ष
आरक्षित वर्ग को मिलेगी अतिरिक्त छूट
5 वर्ष की छूट
- राजस्थान के SC, ST, OBC, MBC और EWS वर्ग के पुरुष उम्मीदवार
- सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवार
- दिव्यांगजन
10 वर्ष की छूट
- राजस्थान की SC, ST, OBC, MBC और EWS वर्ग की महिला उम्मीदवार
चयन प्रक्रिया
आरएएस भर्ती 2026 में चयन तीन चरणों में किया जाएगा:
1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
- वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार की परीक्षा
- स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में आयोजित
2. मुख्य परीक्षा (Mains)
- वर्णनात्मक (Descriptive) परीक्षा
- प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही शामिल होंगे
3. साक्षात्कार (Interview)
- मुख्य परीक्षा में न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा
आयोग रिक्तियों की संख्या के लगभग 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित करता है।
आवेदन शुल्क
600 रुपये
- सामान्य (अनारक्षित) वर्ग
- राजस्थान के क्रीमीलेयर OBC एवं MBC वर्ग
400 रुपये
- नॉन-क्रीमीलेयर OBC/MBC
- EWS वर्ग
- दिव्यांगजन उम्मीदवार
प्रमुख राज्य सेवा पद
- राजस्थान प्रशासनिक सेवा – 57 पद
- राजस्थान पुलिस सेवा – 26 पद
- राजस्थान लेखा सेवा – 36 पद
- राजस्थान उद्योग सेवा – 12 पद
- राजस्थान राज्य बीमा सेवा – 11 पद
- राजस्थान परिवहन सेवा – 10 पद
- राजस्थान पर्यटन सेवा – 6 पद
अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
आरपीएससी आरएएस 2026 राजस्थान की सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक भर्तियों में से एक है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। साथ ही परीक्षा पैटर्न और सिलेबस के अनुसार तैयारी शुरू कर दें।

