दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर ‘गंभीर’, AQI 400 पार, राहत की कोई संभावना नहीं

Thecity news
3 Min Read

दिल्ली और NCR में वायु प्रदूषण लगातार गंभीर बना हुआ है। राजधानी में AQI 400 पार, मुंडका में 436, रोहिणी 432 और आनंद विहार 408। विशेषज्ञों के अनुसार अगले दिनों तक राहत नहीं।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। आज सुबह 8:00 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 384 पर पहुंच गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के दर्जनभर इलाकों में AQI 400 से भी ऊपर पहुंच गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। राजधानी के 39 में से 19 स्टेशनों पर AQI 400 से ज्यादा दर्ज किया गया।

AQI का हाल:
आज सबसे ज्यादा AQI मुंडका में 436 दर्ज किया गया। इसके बाद रोहिणी में 432, जहांगीरपुरी में 420 और आनंद विहार में 408 रिकॉर्ड किया गया। NCR के शहरों में भी हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। नोएडा में AQI 404, ग्रेटर नोएडा में 377 और गाजियाबाद में 350 दर्ज किया गया। दिल्ली में लगातार 14 दिनों से वायु प्रदूषण का स्तर इसी तरह गंभीर बना हुआ है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार:

  • पंजाबी बाग: 417
  • आरके पुरम: 418
  • वजीरपुर: 416
  • नरेला: 407
  • चांदनी चौक: 408
  • जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम: 401
  • बुराड़ी क्रॉसिंग: 403

आने वाले दिनों का अनुमान:
विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक दिल्ली और आसपास के इलाके ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहेंगे। चल रही शीतलहर, कम तापमान और कोहरे ने स्थिति और बिगाड़ दी है। GRAP-3 की पाबंदियों के हटने के बाद स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं भी शुरू हो गई हैं।

सरकार के कदम:

  • दिल्ली सरकार 15 जनवरी तक राजधानी में 6 नए एयर क्वॉलिटी मॉनिटरिंग स्टेशन लगाने की योजना में है।
  • दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) ने नए स्टेशन लगाने का काम शुरू कर दिया है।
  • पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि नए स्टेशन राजधानी की मॉनिटरिंग क्षमता कई गुना बढ़ाएंगे।
  • निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के लिए दिल्ली मेट्रो ने 82 एंटी-स्मॉग गन तैनात की हैं।
Share This Article