भारत-रूस शिखर सम्मेलन से पहले S-500 मिसाइल रक्षा प्रणाली पर चर्चा तेज, चीन-पाकिस्तान से बढ़ते खतरे को देखते हुए उठाया जा सकता है बड़ा कदम।
भारत द्वारा 2018 में रूस से खरीदी गई S-400 वायु रक्षा प्रणाली ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अपनी दमदार क्षमता दिखाते हुए पाकिस्तान के 6 लड़ाकू विमानों को मार गिराया था। यही कारण है कि अब भारत और अधिक उन्नत मिसाइल रक्षा कवच S-500 प्रोमेथियस एयर शील्ड की खरीद पर गंभीरता से विचार कर रहा है।
पुतिन की यात्रा में S-500 खरीद पर चर्चाओं की तैयारी
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4–5 दिसंबर को होने वाली भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठकों में S-500 प्रणाली के संभावित अधिग्रहण पर चर्चा करेंगे।
भारत वर्तमान समय में चीन और पाकिस्तान से उभरते दोहरे सुरक्षा खतरे का सामना कर रहा है, ऐसे में एक अत्याधुनिक एयर शील्ड की जरूरत महसूस की जा रही है—और S-500 इस आवश्यकता को पूरा कर सकता है।
क्या है S-500 प्रोमेथियस?
S-500 कोई साधारण अपग्रेड नहीं, बल्कि रूस की नवीनतम और सबसे उन्नत वायु व मिसाइल रक्षा तकनीक है।
यह सिस्टम हवाई खतरों—जैसे फाइटर जेट, ड्रोन, बैलिस्टिक मिसाइल, हाइपरसोनिक हथियार और यहां तक कि निम्न-कक्षा उपग्रह—को बड़ी दूरी और ऊंचाई से नष्ट कर सकता है।
भारत और रूस इस सिस्टम के सह-निर्माण मॉडल पर भी विचार कर रहे हैं, जिसके तहत इसके कई हिस्से भारत में बनाए जा सकते हैं।
S-500 की मुख्य खासियतें
रूस की अल्माज-एंटे द्वारा विकसित S-500 तकनीक कई क्षेत्रों में S-400 से बेहद आगे है:
- हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल्स और एडवांस्ड बैलिस्टिक मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने की क्षमता
- स्पेस-लेवल सुरक्षा—निम्न-कक्षा उपग्रहों को भी नष्ट कर सकता है
- मल्टी-लेयर सुरक्षा कवच
- अत्याधुनिक गैलियम नाइट्राइड रडार तकनीक
यह 21वीं सदी के सबसे खतरनाक हथियारों से निपटने के लिए डिजाइन किया गया ‘नेक्स्ट-जेनरेशन मिसाइल डिफेंस सिस्टम’ है।
S-500 की मारक क्षमता कितनी?
- दूरी: S-400 जहां 400 km की रेंज रखता है, S-500 की रेंज लगभग 600 km है।
- ऊंचाई: S-400 की अधिकतम ऊंचाई सीमा 30 km है, जबकि S-500 200 km तक लक्ष्यों को भेद सकता है—अर्थात स्पेस लेयर तक पहुंच।
- एक साथ इंटरसेप्शन: 10 सुपरसोनिक बैलिस्टिक ICBM वारहेड्स तक एक साथ निशाना बना सकता है।
S-500 को खास बनाती है किस्म-किस्म की मिसाइलें
S-500 सिस्टम दो प्रकार की इंटरसेप्टर मिसाइलों का उपयोग करता है:
- 40N6M – जो वायुमंडल की सीमा के बाहर भी लक्ष्य को भेद सकती है।
- 77N6-N और 77N6-N1 – हिट-टू-किल तकनीक वाली मिसाइलें, जो लक्ष्य को सीधे टक्कर मारकर नष्ट करती हैं।
इसके रडार गैलियम नाइट्राइड (GaN) तकनीक पर आधारित हैं, जिससे इन्हें:
- अधिक रेंज
- तेज ट्रैकिंग
- अत्यधिक जैमिंग प्रतिरोध
मिलता है।
एक S-500 यूनिट में 12 लॉन्चर, हाई-परफॉर्मेंस रडार और एक उन्नत कमांड पोस्ट शामिल हो सकता है—इसे वायु रक्षा का ‘सुपर शील्ड’ कहा जा रहा है।

