आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में अब भारत के युवा उद्यमी तेजी से योगदान दे रहे हैं। फोर्ब्स ने 2026 के लिए अपनी ’30 अंडर 30′ लिस्ट जारी की है, जिसमें कई भारतीय मूल के युवा शामिल हुए हैं।
ये युवा AI के विभिन्न क्षेत्रों में बदलाव ला रहे हैं और अपनी कंपनियों के जरिए टेक दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
Contents
#1 रिडक्टो: आदित और रौनक का AI प्लेटफॉर्म
रिडक्टो के सह-संस्थापक आदित अब्राहम और रौनक चौधरी, MIT ग्रेजुएट हैं और अनस्ट्रक्चर्ड डॉक्यूमेंट्स से डेटा निकालने के लिए AI प्लेटफॉर्म बना रहे हैं।
- अब तक 25 करोड़ से ज्यादा पेज प्रोसेस
- स्केल AI और वैंटा जैसी कंपनियों के साथ काम
- 10 करोड़ डॉलर से अधिक फंडिंग, मूल्यांकन लगभग 5,400 करोड़ रुपये
#2 पाइलॉन: अद्वित चेलिकानी का कस्टमर सपोर्ट AI
अद्वित चेलिकानी ने पाइलॉन को सह-संस्थापक किया, जो B2B कंपनियों को स्लैक, ईमेल और चैट प्लेटफॉर्म पर कस्टमर समस्याओं का मैनेजमेंट करने में मदद करता है।
- 750+ ग्राहक
- इलेवनलैब्स और टूगेदर AI जैसी बड़ी कंपनियां
- प्लेटफॉर्म से कंपनियों का कस्टमर सपोर्ट तेज और आसान
#3 डेल्व और फारसाइट: AI से सुरक्षा और पावर टूल्स
- डेल्व: MIT के करुण कौशिक ने शुरू किया, SOC 2 और HIPAA जैसी सिक्योरिटी प्रोसेस ऑटोमेट करने के लिए AI का उपयोग
- 500+ ग्राहक
- फारसाइट: समीर दत्ता और कुणाल टैंगरी के स्टार्टअप, AI से सेकंडों में पावर एक्सेल मॉडल, रिसर्च मेमो और पिच डेक बनाते हैं
- 30+ फाइनेंशियल फर्मों के साथ काम
#4 वापी और अकॉर्डेंस: AI से संवाद और टैक्स हल
- वापी: निखिल गुप्ता, डेवलपर्स को वॉइस-इनेबल्ड AI एजेंट बनाने में मदद करता है
- अकॉर्डेंस: फिनसम सैमसन, टैक्स और अकाउंटिंग समस्याओं को AI से हल करता है
- खोसला वेंचर्स, सिकोइया और एंथ्रोपिक से 1.3 करोड़ डॉलर (लगभग 120 करोड़ रुपये) फंडिंग

