टीवी की दुनिया का मशहूर जोड़ा भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं।
हाल ही में ‘कॉमेडी क्वीन’ ने अपने बेबी बंप की खूबसूरत तस्वीरें साझा की थीं, जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बनीं।
बच्चे का नाम हुआ घोषित
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में भारती ने अपने होने वाले बच्चे का नाम खुलासा किया।
वीडियो में भारती और हर्ष, अपने पहले बेटे गोला के साथ पारिवारिक पलों का आनंद लेते नजर आए।
भारती ने अपने बच्चे का नाम प्यार से ‘काजू’ रखा है।
शादी की सालगिरह का जश्न
वीडियो साझा करते हुए भारती ने लिखा:
“8 साल पहले आज के ही दिन गोले और काजू के माता-पिता की शादी हुई थी।”
इस पोस्ट पर टीवी और बॉलीवुड सितारों ने बधाई दी। इसमें शामिल थे जैस्मिन भसीन, दिव्यांका त्रिपाठी दहिया, नीति मोहन, पार्थ समथान और जसवीर कौर।

