Tatkal Booking Authentication: 6 दिसंबर से 15 ट्रेनों में लागू होगा OTP सिस्टम, तत्काल टिकट बुकिंग होगी और सुरक्षित

Thecity news
2 Min Read

भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। 6 दिसंबर से 15 ट्रेनों में OTP-आधारित प्रमाणीकरण प्रणाली अनिवार्य कर दी जाएगी। इसमें मध्य रेल नागपुर मंडल की कई ट्रेनें शामिल हैं।

इस नए सिस्टम के तहत यात्रियों को टिकट बुक करते समय दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर वन-टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जाएगा। OTP सत्यापित करने के बाद ही टिकट जारी होगा।


दुरुपयोग पर रोक लगाने की पहल

नई व्यवस्था कंप्यूटरीकृत PRS काउंटर, अधिकृत एजेंट, IRCTC वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से बुक किए जाने वाले सभी तत्काल टिकटों पर लागू होगी।
रेल प्रशासन का मानना है कि इससे दलालों और गलत बुकिंग पर रोक लगेगी तथा वास्तविक यात्रियों को प्राथमिकता से टिकट मिल सकेगा।

गौरतलब है कि यह नियम 12025 पुणे–हैदराबाद शताब्दी एक्सप्रेस में 1 दिसंबर से ही लागू हो चुका है।

मध्य रेल ने यात्रियों से अपील की है कि टिकट बुकिंग के दौरान अपना मोबाइल नंबर सही दर्ज करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।


इन 15 ट्रेनों में लागू होगा OTP प्रमाणीकरण सिस्टम

नंबरकहां से – कहां तकट्रेन का नाम
12289मुंबई – नागपुरदुरंतो
12290नागपुर – मुंबईदुरंतो
20101नागपुर – सिकंदराबादवंदे भारत
12219एलटीटी – सिकंदराबाददुरंतो
12221पुणे – हावड़ादुरंतो
12223एलटीटी – एर्नाकुलमदुरंतो
12261मुंबई – हावड़ादुरंतो
12263पुणे – हजरत निजामुद्दीनदुरंतो
12293एलटीटी – प्रयागराजदुरंतो
12298पुणे – अहमदाबाददुरंतो
20670पुणे – हुबलीवंदे भारत
20673कोल्हापुर – पुणेवंदे भारत
20674पुणे – कोल्हापुरवंदे भारत
12025पुणे – हैदराबादशताब्दी
22221मुंबई – हजरत निजामुद्दीनराजधानी (5 दिसंबर से)

भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए 6 दिसंबर से 15 ट्रेनों में OTP आधारित प्रमाणीकरण लागू किया है। जानें किस ट्रेन में अब OTP वेरिफिकेशन के बाद ही मिलेगा टिकट।

Share This Article