मुंबई।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार इतिहास रचती जा रही है। रिलीज के 11 दिन बाद भी फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार कलाकारों से सजी इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 207.25 करोड़ रुपये की कमाई कर दर्शकों का दिल जीत लिया था।
दूसरे हफ्ते का धमाकेदार प्रदर्शन
फिल्म के 8वें दिन शुक्रवार को 32.5 करोड़, 9वें दिन शनिवार को 53 करोड़ और 10वें दिन रविवार को 58 करोड़ रुपये की कमाई हुई। यह फिल्म का अब तक का सबसे बड़ा सिंगल डे कलेक्शन है।
11वें दिन का रिकॉर्ड
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे सोमवार यानी 11वें दिन 29 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की। सोमवार को आमतौर पर कलेक्शन गिरता है, लेकिन ‘धुरंधर’ ने यह ट्रेंड भी तोड़ दिया। 11 दिनों की कुल कमाई 379.75 करोड़ रुपये हो गई है।
पीछे छूट गए बड़े नाम
रणवीर सिंह की फिल्म अब दूसरे मंडे को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने ‘पुष्पा 2’ (20.5 करोड़) और ‘स्त्री 2’ (18.5 करोड़) जैसे बड़े नामों को पीछे छोड़ दिया।
2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने की दिशा में
फिल्म अब 400 करोड़ क्लब के करीब है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगले 1-2 दिन में यह फिल्म 400 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। ऐसा होने पर ‘धुरंधर’ साल 2025 की दूसरी 400 करोड़ रुपये कमाई वाली फिल्म बन जाएगी।

