IPL 2026 Auction: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR और CSK ने बदली रणनीति

Thecity news
2 Min Read

आईपीएल 2026 प्लेयर्स ऑक्शन में इस बार पैसों की जमकर बारिश देखने को मिली। मंगलवार 16 दिसंबर को अबूधाबी में हुई नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को रिकॉर्ड 25.20 करोड़ रुपये में खरीदकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही ग्रीन आईपीएल नीलामी इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए। वहीं, केकेआर ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना पर भी 18 करोड़ रुपये खर्च किए।

नीलामी में ‘अनकैप्ड’ भारतीय खिलाड़ियों को भी बड़ी कामयाबी मिली। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उत्तर प्रदेश के 20 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर प्रशांत वीर और राजस्थान के विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को 14.20-14.20 करोड़ रुपये में खरीदा। दोनों ही खिलाड़ी 30 लाख रुपये के बेस प्राइस से नीलामी में आए थे और अब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए।

🔥 भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों पर जमकर लगी बोली

  • आकिब नबी दार (जम्मू-कश्मीर) – दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ में खरीदा
  • सरफराज खान – CSK ने 75 लाख रुपये में शामिल किया
  • पृथ्वी शॉ – दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख में खरीदा
  • मुस्ताफिजुर रहमान – KKR ने 9.20 करोड़ में जोड़ा
  • लियाम लिविंगस्टोन – सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 करोड़ में खरीदा
  • जोश इंग्लिस – लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8.60 करोड़ में खरीदा

KKR के प्रबंध निदेशक वेंकी मैसूर ने कैमरन ग्रीन की खरीद पर खुशी जताते हुए कहा कि ग्रीन टीम को बल्ले और गेंद दोनों से मजबूती देंगे। वहीं, खुद ग्रीन ने ईडन गार्डन्स में खेलने को लेकर उत्साह जाहिर किया।

इस मिनी ऑक्शन में कुल 369 खिलाड़ी शामिल हुए, जिनमें से 76 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियों ने खरीदा। आईपीएल 2026 के लिए सभी टीमों की तस्वीर अब काफी हद तक साफ हो चुकी है।

Share This Article