धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचती हुई, दंगल का 6 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

Thecity news
2 Min Read

मुंबई।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनकर छाई हुई है। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने महज दूसरे हफ्ते में ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो आज तक कोई हिंदी फिल्म नहीं कर पाई थी।

फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 204 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और इसके साथ ही आमिर खान की ‘दंगल’ का 6 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ‘धुरंधर’ अब भारत में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है, जबकि दंगल का लाइफटाइम कलेक्शन 347 करोड़ रुपये रहा था।

🔥 प्रभास और रजनीकांत भी पीछे

‘धुरंधर’ की रफ्तार यहीं नहीं रुकी। फिल्म ने

  • प्रभास की ‘सालार’ (406 करोड़)
  • रजनीकांत की ‘2.0’ (407 करोड़)

को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 550 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है।

🎥 क्या है धुरंधर की कहानी?

‘धुरंधर’ एक हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर है, जिसमें रणवीर सिंह ने भारतीय जासूस हमजा का किरदार निभाया है। फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और पहले हफ्ते के बाद दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला।

फिल्म की ऐतिहासिक सफलता के बाद मेकर्स ने इसके सीक्वल ‘धुरंधर पार्ट 2’ की भी घोषणा कर दी है, जो 19 मार्च 2026 को रिलीज होगा।

Share This Article