T20 World Cup 2026 Tickets: ईडन गार्डन्स में मैचों के टिकट ₹100 से शुरू, सुपर-8 और सेमीफाइनल के लिए ₹900 से ₹10,000

Thecity news
3 Min Read

T20 World Cup 2026 के लिए कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाले मैचों की टिकट कीमतें जारी कर दी गई हैं। ग्रुप मैचों के टिकट ₹100 से शुरू होंगे, जबकि सुपर-8 और सेमीफाइनल के टिकट ₹900 से ₹10,000 तक हैं।

कोलकाता।
T20 World Cup 2026 के मैचों की टिकट बिक्री शुरू हो चुकी है। इस बीच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में होने वाले मुकाबलों के लिए बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) ने टिकटों की कीमतों की घोषणा कर दी है। ग्रुप चरण और नॉकआउट मुकाबलों के लिए टिकट दरें अलग-अलग तय की गई हैं।

यह टूर्नामेंट का 10वां संस्करण होगा, जिसकी शुरुआत 7 फरवरी 2026 से होगी। खास बात यह है कि ईडन गार्डन्स में होने वाले कुछ मुकाबलों के टिकट सिर्फ ₹100 में भी उपलब्ध होंगे।


🔹 ₹100 में भी मिलेंगे T20 वर्ल्ड कप के टिकट

हालांकि, ₹100 वाले टिकट भारत के मैचों के लिए नहीं होंगे। ईडन गार्डन्स में ग्रुप स्टेज के कुछ नॉन-इंडिया मुकाबलों के लिए यह न्यूनतम कीमत तय की गई है।

बांग्लादेश बनाम इटली, इंग्लैंड बनाम इटली और वेस्टइंडीज बनाम इटली जैसे ग्रुप मैचों के लिए:

  • प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी (B Premium) – ₹4,000
  • लोअर ब्लॉक B और L – ₹1,000
  • लोअर ब्लॉक C, F, K – ₹200
  • लोअर ब्लॉक D, E, G, H, J – ₹200
  • अपर ब्लॉक B1, C1, D1, F1, G1, H1, K1, L1 – ₹100

🔹 ज्यादा डिमांड वाले ग्रुप मैचों की टिकट कीमतें

वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश और इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश जैसे मुकाबलों के लिए टिकट थोड़ी महंगी रखी गई हैं:

  • B Premium – ₹5,000
  • लोअर ब्लॉक B और L – ₹1,500
  • लोअर ब्लॉक C, F, K – ₹1,000
  • लोअर ब्लॉक D, E, G, H, J – ₹500
  • अपर ब्लॉक – ₹300

🔹 सुपर-8 और सेमीफाइनल टिकट रेट

ईडन गार्डन्स में होने वाले सुपर-8 मुकाबलों और सेमीफाइनल के लिए टिकट कीमतें इस प्रकार हैं:

  • B Premium – ₹10,000
  • लोअर ब्लॉक B और L – ₹3,000
  • लोअर ब्लॉक C, F, K – ₹2,500
  • लोअर ब्लॉक D, E, G, H, J – ₹1,500
  • अपर ब्लॉक – ₹900

🔹 टीम इंडिया का लीग मैच नहीं

गौरतलब है कि टीम इंडिया लीग चरण में ईडन गार्डन्स में कोई भी मुकाबला नहीं खेलेगी। यहां केवल नॉन-इंडिया ग्रुप मैच, सुपर-8 और सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

Share This Article