Jharkhand School Holiday Calendar 2026: सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों की अवकाश सूची

Thecity news
3 Min Read

जेसीईआरटी ने 2026 के लिए झारखंड के सरकारी, सहायता प्राप्त और अल्पसंख्यक स्कूलों की अवकाश तालिका जारी की। सोहराय, करमा और प्रमुख त्योहारों के दिन शामिल, कुल 60 दिन की छुट्टियां।


📰 Jharkhand School Holiday Calendar 2026: सरकारी स्कूलों में 60 दिन की छुट्टियां

झारखंड शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (JCERT) ने वर्ष 2026 के लिए सरकारी, सहायता प्राप्त और अल्पसंख्यक स्कूलों की एकीकृत अवकाश तालिका जारी कर दी है।

इस बार सरकारी स्कूलों में कुल 60 दिन की छुट्टियां तय की गई हैं। विशेष रूप से सोहराय और करमा पर्व पर दो-दो दिन का अवकाश रहेगा। कई छुट्टियां तीसरे शनिवार और रविवार को भी पड़ रही हैं, जब स्कूल पहले से बंद रहते हैं।

मुस्लिम और उर्दू स्कूलों के लिए विशेष प्रावधान

  • चांद के दिखने के आधार पर मुस्लिम त्योहारों की अवकाश तिथि में बदलाव संभव।
  • उर्दू स्कूलों में रविवार की बजाय शुक्रवार को साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
  • विशेष परिस्थितियों में विभागीय सचिव या उपायुक्त द्वारा घोषित अतिरिक्त अवकाश की क्षतिपूर्ति अन्य दिनों में की जाएगी।

प्रमुख छुट्टियों की सूची (2026)

जनवरी:

  • 01-05 जनवरी: शीतकालीन अवकाश
  • 12-13 जनवरी: सोहराय
  • 14 जनवरी: मकर संक्रांति
  • 23 जनवरी: बसंत पंचमी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती
  • 26 जनवरी: गणतंत्र दिवस

फरवरी-मार्च:

  • 01 फरवरी: संत रविदास जयंती
  • 15 फरवरी: महाशिवरात्रि
  • 21 मार्च: ईद उल फितर, सरहुल
  • 22 मार्च: सरहुल फुलखोंसी खों
  • 03 मार्च: होलिका दहन
  • 04 मार्च: होली
  • 26 मार्च: रामनवमी
  • 31 मार्च: महावीर जयंती

अप्रैल-जनवरी तक:

  • 03 अप्रैल: गुड फ्राइडे
  • 14 अप्रैल: आंबेडकर जयंती
  • 01 मई: मजदूर दिवस, पंडित रघुनाथ मुर्मू जन्म दिवस
  • 22 मई – 10 जून: ग्रीष्मकालीन अवकाश
  • 27 मई: बकरीद एवं ईद उल जुहा
  • 26 जून: मुहर्रम
  • 30 जून: हूल दिवस
  • 16 जुलाई: रथ यात्रा
  • 26 अगस्त: मिलाद-उन-नबी
  • 28 अगस्त: रक्षा बंधन
  • 04 सितंबर: जन्माष्टमी

सितंबर-नवंबर:

  • 14 सितंबर: गणेश चतुर्थी
  • 17 सितंबर: विश्वकर्मा पूजा
  • 22-23 सितंबर: करमा पूजा
  • 02 अक्टूबर: गांधी जयंती
  • 19 अक्टूबर: महाअष्टमी
  • 20 अक्टूबर: महानवमी, विजयादशमी
  • 09 नवंबर: गोवर्द्धन पूजा
  • 11 नवंबर: भैया दूज, चित्रगुप्त पूजा
  • 16 नवंबर: सूर्य षष्ठी डाला छठ, प्रात: अर्ध्य
  • 24 नवंबर: गुरुनानक जयंती

दिसंबर:

  • 25 दिसंबर: क्रिसमस
  • 28-31 दिसंबर: शीतकालीन अवकाश
Share This Article