चांदी ने एनवीडिया को पीछे छोड़ा, कीमत 84 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर

Thecity news
2 Min Read

चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। लगातार पांचवें सत्र में बढ़ोतरी के बाद चांदी 84 डॉलर प्रति औंस (लगभग 2.43 लाख रुपये प्रति किलो) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। इस स्तर पर चांदी का कुल मूल्यांकन करीब 4.65 लाख करोड़ डॉलर (लगभग 420 लाख करोड़ रुपये) आंका गया।

एनवीडिया को पीछे छोड़ने की वजह
कोबेसी लेटर के अनुसार, चांदी की वैल्यू अब एनवीडिया से अधिक हो गई है। शुक्रवार को एनवीडिया का शेयर 190.53 डॉलर पर बंद हुआ और कंपनी का बाजार मूल्यांकन 4.63 लाख करोड़ डॉलर (लगभग 415 लाख करोड़ रुपये) था। फ्यूचर्स मार्केट खुलने के 20 मिनट के भीतर चांदी 83.75 डॉलर के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई, जो पिछले बंद भाव से लगभग 6% ज्यादा था।

प्रॉफिट बुकिंग के कारण गिरावट
रिकॉर्ड तेजी के बाद चांदी में मुनाफावसूली देखी गई। कुछ ही मिनटों में कीमतें रिकॉर्ड हाई से लगभग 5% गिर गईं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, 80 डॉलर प्रति औंस का स्तर पार होने के बाद ट्रेडर्स ने तेजी से प्रॉफिट बुकिंग शुरू की।

वैश्विक आर्थिक असर
कमजोर डॉलर और बढ़ते वैश्विक तनाव ने कीमती धातुओं की मांग बढ़ाई। इसके चलते चांदी, सोना और प्लेटिनम साल के आखिर में अपने अब तक के ऊंचे स्तर पर पहुंचे। हालांकि, उतार-चढ़ाव भी देखने को मिले। सुबह 06:00 बजे तक चांदी की कीमत गिरकर 75.15 डॉलर प्रति औंस (लगभग 2.17 लाख रुपये प्रति किलो) रह गई।

Share This Article