कश्मीर में भूकंप का अनुभव
1 जनवरी 2026 की सुबह कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। लोग अचानक अपने घरों से बाहर भागे और कई देर तक असुरक्षित महसूस किया। भूकंप के चलते कुछ समय के लिए सड़कों पर अफरा-तफरी भी मची।
⚠️ भूकंप से पहले – तैयारी कैसे करें
- अपने घर को भूकंपरोधी बनाने के लिए स्ट्रक्चरल इंजीनियर से सलाह लें।
- दीवारों और छत में मौजूद दरारों की मरम्मत समय पर कराएं।
- भारी सामान को नीचे के शेल्फ पर रखें, खुले शेल्फ को सुरक्षित बांधें।
- आपातकालीन किट तैयार रखें।
- परिवार के साथ व्यक्तिगत आपदा प्रबंधन योजना बनाएं।
- ‘झुको, ढको और पकड़ो’ तकनीक का अभ्यास करें।
🏠 भूकंप के दौरान – क्या करें
- शांत रहें, घबराएँ नहीं।
- किसी मजबूत टेबल के नीचे चले जाएं, सिर ढकें और झटके रुकने तक टेबल को पकड़े रहें।
- झटके थमते ही सावधानी से बाहर निकलें, लिफ्ट का उपयोग न करें।
- बाहर पहुंचने के बाद इमारतों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाएं।
- यदि वाहन में हैं, तो गाड़ी रोकें और झटके खत्म होने तक वहीं रहें।
🔹 भूकंप के बाद – सावधानियाँ
बहुत जरूरी होने पर ही चिल्लाएं।
क्षतिग्रस्त इमारतों में दोबारा प्रवेश न करें।
सीढ़ियों का उपयोग करें, लिफ्ट या एलिवेटर से बचें।
माचिस या आग न जलाएं।
अपने मुंह को कपड़े से ढकें।
दीवार या पाइप पर हल्की आवाज करें, या सीटी बजाकर ध्यान आकर्षित करें।

