उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, माउंट आबू में पारा जमाव बिंदु पर; 12 राज्यों में अलर्ट

Thecity news
2 Min Read

पश्चिमी विक्षोभ और पछुआ हवाओं के चलते उत्तर भारत इस समय भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। नए साल में पहली बार राजस्थान के माउंट आबू में तापमान जमाव बिंदु (0°C) पर पहुंच गया है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 12 राज्यों में अगले 3 दिन तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं दक्षिण भारत में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और तमिलनाडु व पुडुचेरी में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया गया है।


बर्फबारी: पहाड़ों पर बिछी बर्फ की चादर

पश्चिमी विक्षोभ के असर से

  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है।
  • जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की पीर पंजाल रेंज में भारी हिमपात से कई सड़कें बंद हो गई हैं।
  • उत्तराखंड के 7 शहरों में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया, जबकि बद्रीनाथ में न्यूनतम तापमान -13°C तक गिर गया।

कोहरा: कई इलाकों में दृश्यता बेहद कमजोर

  • ओडिशा में अगले 5–7 दिनों तक सुबह-शाम बहुत घना कोहरा रहने की संभावना।
  • राजस्थान, उत्तर मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत में अगले 4–5 दिनों तक धुंध का असर।
  • बिहार में 4–5 जनवरी को कुछ जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है।
  • हरियाणा और चंडीगढ़ में 3–6 जनवरी, जबकि पंजाब में 4–6 जनवरी तक ठंड और बढ़ने के आसार।
  • राजस्थान में 8–9 जनवरी को शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-NCR: शीत दिवस का असर, उड़ानें प्रभावित

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-NCR में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है, जिससे दृश्यता काफी कम होगी और उड़ान सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री की गिरावट आने का अनुमान है, जिससे सुबह और रात की ठंड और ज्यादा तेज महसूस होगी। इसके चलते राजधानी समेत हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में शीत दिवस और शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है।

Share This Article