जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जमाकर सचिन के रिकॉर्ड के करीब कदम रखा
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने नेटेस्ट क्रिकेट में एक और शतक जड़ा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में रूट ने 160 रन की शानदार पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का 41वां शतक है।
रूट लगातार शतकों की झड़ी लगा रहे हैं और धीरे-धीरे सचिन तेंदुलकर के 51 टेस्ट शतक और सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड के करीब पहुंच रहे हैं।
जो रूट vs सचिन तेंदुलकर: आंकड़े
- जो रूट:
- मैच: 163
- पारियां: 297
- रन: 13,937
- औसत: 51.23
- शतक: 41
- अर्धशतक: 66
- सचिन तेंदुलकर:
- मैच: 200
- पारियां: 329
- रन: 15,921
- औसत: 53.78
- शतक: 51
जो रूट और सचिन के बीच 10 शतक और लगभग 1984 रन का अंतर रह गया है।
रूट की फॉर्म और भविष्य
2021 से रूट हर साल औसतन 4 शतक और 1000 रन बनाते आए हैं। अभी 35 साल के रूट के पास कम से कम 2-3 साल का क्रिकेट बाकी है। ऐसे में वह सचिन के टेस्ट शतक और रन रिकॉर्ड को तोड़ने के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।
सिडनी टेस्ट में रूट का प्रदर्शन
- इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 384 रन बनाए।
- इसमें से 160 रन सिर्फ जो रूट के थे।
- यह रूट का ऑस्ट्रेलिया में रेड-बॉल क्रिकेट में पहला शतक और इस सीरीज की दूसरी सेंचुरी है।
- रूट ने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार 150 रन का आंकड़ा पार किया।
- यह उनके टेस्ट करियर का 17वां 150+ स्कोर है।
रूट की यह पारी इंग्लैंड के लिए न सिर्फ स्कोर बढ़ाने में अहम रही, बल्कि उन्हें सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के करीब भी ले गई।

