RRB Group D Vacancy 2026: आवेदन की तारीख बदली, 22,000 पदों पर भर्ती

Thecity news
3 Min Read

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए आवेदन तिथियों में बदलाव कर दिया है। अब उम्मीदवार 21 जनवरी 2026 की बजाय 31 जनवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती करीब 22,000 पदों के लिए आयोजित की जा रही है।

नई आवेदन तिथियां (Revised Schedule)

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 31 जनवरी 2026
  • अंतिम तिथि: 2 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे तक)
  • आवेदन वेबसाइट: www.rrbapply.gov.in

पहले जारी शेड्यूल के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी से 20 फरवरी 2026 तक चलनी थी, जिसे अब स्थगित कर संशोधित किया गया है।

आधार कार्ड अपडेट को लेकर RRB की सलाह

आरआरबी ने उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधार कार्ड की डिटेल्स और फोटो अपडेट रखने की सलाह दी है।

  • आधार पर दर्ज नाम और जन्मतिथि 10वीं के प्रमाणपत्र से 100% मेल होनी चाहिए
  • आधार में नवीनतम फोटो और बायोमेट्रिक्स (फिंगरप्रिंट/आइरिस) अपडेट हों
  • आवेदन के समय आधार से सत्यापन नहीं होने पर भर्ती के हर चरण में अतिरिक्त जांच और देरी हो सकती है

यह सूचना केवल सांकेतिक है। भर्ती से जुड़े सभी नियम, पात्रता और शर्तें केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना संख्या 09/2025 के अनुसार होंगी।

योग्यता को लेकर स्थिति

शॉर्ट नोटिफिकेशन में योग्यता स्पष्ट नहीं की गई है। विस्तृत नोटिफिकेशन आने के बाद ही यह साफ होगा कि:

  • सभी पदों के लिए 10वीं पास योग्य होंगे या नहीं
  • किन पदों के लिए आईटीआई अनिवार्य होगी

पदों का विवरण (संभावित)

नई 22,000 ग्रुप डी भर्ती में सबसे ज्यादा पद इंजीनियरिंग विभाग में हैं।

  • ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-4: 11,000
  • ट्रैफिक प्वाइंट्समैन बी: 5,000
  • असिस्टेंट (S&T): 1,500
  • असिस्टेंट (C&W): 1,000
  • असिस्टेंट ऑपरेशन: 500
  • असिस्टेंट लोको शेड: 200
  • असिस्टेंट (TRD): 800
  • असिस्टेंट (P-Way): 300
  • असिस्टेंट (ट्रैक मशीन): 600
  • असिस्टेंट (ब्रिज): 600

नोट: पदों की अंतिम और कंफर्म जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन के बाद जारी होगी।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 33 वर्ष
  • छूट: OBC को 3 वर्ष, SC/ST को 5 वर्ष

चयन प्रक्रिया

  1. कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) – एक चरण
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  3. दस्तावेज सत्यापन
  4. मेडिकल परीक्षण

CBT परीक्षा पैटर्न

  • समय: 90 मिनट
  • कुल प्रश्न: 100
    • जनरल साइंस: 25
    • गणित: 25
    • रीजनिंग: 30
    • जनरल अवेयरनेस/करेंट अफेयर्स: 20
  • नेगेटिव मार्किंग: हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक
  • नॉर्मलाइजेशन लागू

न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स

  • UR/EWS: 40%
  • OBC (NCL): 30%
  • SC/ST: 30%

PET शर्तें

पुरुष उम्मीदवार

  • 35 किलो वजन के साथ 100 मीटर – 2 मिनट
  • 1000 मीटर दौड़ – 4 मिनट 15 सेकंड

महिला उम्मीदवार

  • 20 किलो वजन के साथ 100 मीटर – 2 मिनट
  • 1000 मीटर दौड़ – 5 मिनट 40 सेकंड

एक ही आवेदन की अनुमति

  • उम्मीदवार केवल एक RRB के लिए आवेदन कर सकते हैं
  • एक ही RRB में एक ऑनलाइन फॉर्म से कई पदों के लिए आवेदन संभव
  • एक से अधिक RRB के लिए आवेदन करने पर फॉर्म रद्द होगा

वेतनमान

  • लेवल-1 पे स्केल: ₹18,000 प्रति माह
Share This Article