Ajit Pawar Plane Crash: बारामती में लैंडिंग के दौरान डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान क्रैश, मचा हड़कंप

Thecity news
1 Min Read

बारामती में बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। पुणे जिले के बारामती में उनका विमान लैंडिंग के वक्त क्रैश हो गया। हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान को लैंडिंग के दौरान तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा, जिसके बाद यह हादसा हुआ। मौके पर दमकल विभाग, पुलिस और एंबुलेंस की टीमें पहुंच गई हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है।


🔍 अजित पवार सुरक्षित या नहीं?

फिलहाल इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि इस हादसे में अजित पवार या विमान में सवार अन्य लोग सुरक्षित हैं या नहीं। प्रशासन द्वारा स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।

👉 खबर लगातार अपडेट की जा रही है।

Share This Article