‘द केरल स्टोरी’ का सीक्वल घोषित, 27 फरवरी 2026 को रिलीज होगी ‘बियॉन्ड द केरल स्टोरी’

Thecity news
2 Min Read

अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के सीक्वल ‘बियॉन्ड द केरल स्टोरी’ की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को रिलीज से पहले भारी विरोध और आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, लेकिन सिनेमाघरों में आने के बाद इस फिल्म ने जबरदस्त सफलता हासिल की और दर्शकों का दिल जीत लिया। अब इसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए फिल्म निर्माता विपुल अमृतलाल शाह इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम ‘बियॉन्ड द केरल स्टोरी’ रखा गया है।

फिल्म की रिलीज तारीख का ऐलान एक यूट्यूब वीडियो के जरिए किया गया है, जिसका टाइटल ‘Beyond The Kerala Story’ है।

रिलीज डेट का हुआ खुलासा

‘बियॉन्ड द केरल स्टोरी’ के टीजर वीडियो में केवल फिल्म के नाम को दिखाया गया है, लेकिन इसके साथ दिया गया कैप्शन फिल्म के गंभीर और भावनात्मक स्वर को साफ तौर पर दर्शाता है।

कैप्शन में लिखा गया है:

“उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक कहानी थी। उन्होंने इसे दबाने की कोशिश की; उन्होंने इसे बदनाम करने की कोशिश की। लेकिन सच्चाई रुकी नहीं। क्योंकि कुछ कहानियां खत्म नहीं होतीं। इस बार यह और भी गहरी है। इस बार, यह और भी दर्द देती है।”

इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की गई है। ‘बियॉन्ड द केरल स्टोरी’ 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

निर्देशन और स्टारकास्ट

इस बार फिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में कलाकारों के नामों का खुलासा किया जाएगा।

दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता

‘द केरल स्टोरी’ की सफलता और विवादों के चलते इसके सीक्वल को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्सुकता है। मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म पहले भाग से ज्यादा गहरी और प्रभावशाली कहानी पेश करेगी।

Share This Article