बिहार चुनाव में कांग्रेस की हार पर समीक्षा बैठक, कैंडिडेट्स ने तेजस्वी यादव और RJD को ठहराया जिम्मेदार

Thecity news
2 Min Read

बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद हुई समीक्षा बैठक में उम्मीदवारों ने महागठबंधन और तेजस्वी यादव की पार्टी RJD को जिम्मेदार ठहराया। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने रिव्यू मीटिंग में भविष्य का रोडमैप बनाने की तैयारी की।


तेजस्वी ने डुबोई राहुल की लुटिया! कांग्रेस समीक्षा बैठक में कैंडिडेट्स ने गिनाईं कमियां

बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी ने नई दिल्ली में समीक्षा बैठक की। बैठक में 61 कैंडिडेट्स ने अपने अनुभव साझा किए और कई उम्मीदवारों ने महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी RJD को हार की मुख्य वजह बताया।


RJD के साथ गठबंधन को जिम्मेदार ठहराया गया

समीक्षा बैठक में कई कैंडिडेट्स ने कहा कि अगर कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ती तो नतीजे बेहतर होते। कुछ उम्मीदवारों ने गठबंधन तोड़कर अकेले चुनाव लड़ने की वकालत भी की।

अररिया से कांग्रेस MLA अबिदुर रहमान ने हार की वजहों का जिक्र करते हुए कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने महिलाओं को 10,000 रुपये दिए, जिससे NDA को वोट मिला। इसके अलावा सीट-शेयरिंग में देरी और फ्रेंडली फाइट ने जनता को भ्रमित किया।


खरगे-राहुल की लंबी बातचीत

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कैंडिडेट्स से 10-10 के ग्रुप में बात की। कई बार कमरे से पार्टी के सीनियर सदस्य और इंचार्ज को बाहर कर दिया गया।

कटिहार से कांग्रेस MP तारिक अनवर ने कहा कि पहली बार चुनाव नतीजों का डिटेल में रिव्यू किया गया। इस बैठक के बाद बिहार के लिए सुधार और रोडमैप तैयार किया जाएगा।


मीटिंग में उम्मीदवारों के बीच भिड़ंत

समीक्षा बैठक के दौरान वैशाली से चुनाव लड़ रहे संजीव और पूर्णिया से जितेंद्र यादव के बीच कहासुनी और गाली-गलौज हुई। संजीव ने जितेंद्र के चेहरे पर गोली मारने की धमकी दी, जिसे बाद में वरिष्ठ नेताओं ने शांत कराया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *