चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट का बड़ा आदेश, घर की कुर्की के निर्देश; जानें क्या है पूरा मामला

Thecity news
2 Min Read

गाजियाबाद की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 17 नवंबर को पेश नहीं होने पर कार्रवाई की, मामला 2018 में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद और मारपीट से जुड़ा है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को अदालत से बड़ा झटका लगा है। गाजियाबाद की एमपी-एमएलए कोर्ट ने उनके घर की कुर्की का आदेश जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, 17 नवंबर को अदालत में पेश नहीं होने के बाद यह आदेश दिया गया। मामले की अगली सुनवाई 8 दिसंबर को होगी।

क्या है चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ पूरा मामला?

चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ यह मामला साल 2018 में गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र स्थित वृंदावन गार्डन में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद और मारपीट से जुड़ा है।

शिकायतकर्ता धर्मेंद्र कुमार ने आरोप लगाया था कि समारोह के दौरान हथियारों को लेकर सवाल पूछने पर चंद्रशेखर आजाद और उनके समर्थकों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी। शिकायत में धमकी देने का आरोप भी लगाया गया था।

पहले भी जारी हो चुका है गैर-जमानती वारंट

इस मामले में अक्टूबर 2026 में भी गैर-जमानती वारंट और संपत्ति कुर्की की कार्रवाई की बात सामने आई थी। अब 17 नवंबर को अदालत में पेश नहीं होने के बाद कोर्ट ने उनके घर की कुर्की का आदेश जारी किया है।

मामले में अगली सुनवाई 8 दिसंबर को निर्धारित की गई है।

Share This Article