सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। Council of Scientific and Industrial Research के अंतर्गत आने वाले Central Institute of Mining and Fuel Research ने टेक्नीशियन-1 (ग्रुप-II) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 30 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 19 जून 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकेंगे।
चयनित उम्मीदवारों को मिलेगी आकर्षक सैलरी
टेक्नीशियन-1 पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत पे-मैट्रिक्स लेवल-2 के अनुसार ₹19,900 से ₹63,200 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
इसके अलावा डीए, एचआरए और अन्य भत्तों को जोड़कर शुरुआती कुल मासिक सैलरी लगभग ₹37,000 तक पहुंच सकती है।
कौन कर सकता है आवेदन
भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान विषयों के साथ न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट या राष्ट्रीय/राज्य ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए।
इसके अलावा संबंधित ट्रेड में अप्रेंटिसशिप या सरकारी/पीएसयू संस्थानों में कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र होंगे।
इन ट्रेडों में निकली वैकेंसी
- फिटर – 05 पद
- इलेक्ट्रिशियन – 07 पद
- इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक्स – 03 पद
- सर्वेयर – 03 पद
- वेल्डर – 02 पद
- कारपेंटर – 01 पद
- वायरमैन – 01 पद
- रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग (RAC) – 02 पद
- ड्राफ्ट्समैन सिविल – 01 पद
- ऑटोमोबाइल/मैकेनिक मोटर व्हीकल – 02 पद
- ड्राफ्ट्समैन मैकेनिक – 03 पद
आयु सीमा और आरक्षण
19 जून 2026 के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट मिलेगी। एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष और ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को ₹500 आवेदन शुल्क देना होगा।
वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क रखा गया है।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार CSIR-CIMFR Official Website पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 19 जून 2026 है।

