धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के लगभग दो महीने बाद भी कमाई की रफ्तार बनाए रखी है। रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब तक कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है।
56वें दिन भी जारी है ‘धुरंधर 2’ की कमाई
फिल्म को रिलीज हुए 56 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद धुरंधर 2 हर दिन लाखों रुपये की कमाई कर रही है। हालांकि अब फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है। Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने आठवें बुधवार यानी 56वें दिन करीब 0.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 1,144.21 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उम्मीद की जा रही है कि फाइनल आंकड़ों में यह कमाई और बढ़ सकती है।
ओपनिंग डे से ही बनाया था रिकॉर्ड
धुरंधर 2 ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में ही 43 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। वहीं ओपनिंग डे पर फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये के शानदार कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की थी।
फिल्म की कहानी, एक्शन और गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी इस फिल्म की चर्चा देखने को मिली।
‘भूत बंगला’ और ‘राजा शिवाजी’ से मिल रही टक्कर
फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर भूत बंगला और राजा शिवाजी जैसी फिल्मों से मुकाबला होने के बावजूद धुरंधर 2 लगातार कमाई कर रही है। रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग और फिल्म का इमोशनल बैकस्टोरी एंगल दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रहा है।
डे वाइज देखें ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
| समय | कलेक्शन |
|---|---|
| वीक 1 | 674.17 करोड़ रुपये |
| वीक 2 | 263.65 करोड़ रुपये |
| वीक 3 | 110.60 करोड़ रुपये |
| वीक 4 | 54.70 करोड़ रुपये |
| वीक 5 | 19.52 करोड़ रुपये |
| वीक 6 | 12.45 करोड़ रुपये |
| वीक 7 | 5.58 करोड़ रुपये |
| डे 55 | 0.40 करोड़ रुपये |
| डे 56 | 0.37 करोड़ रुपये |
| कुल नेट कलेक्शन | 1,144.21 करोड़ रुपये |
‘धुरंधर 2’ की कहानी और स्टारकास्ट
धुरंधर 2 साल 2025 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है। पहली फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे हमजा पाकिस्तान के लयारी इलाके में एक बलूच गैंग में घुसपैठ कर आतंकी संगठन को खत्म करता है।
सीक्वल में जसकीरत के हमजा बनने की पूरी बैकस्टोरी दिखाई गई है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी और अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

