देशभर के एयरपोर्ट्स पर चेक-इन सिस्टम फेल, कई फ्लाइट्स प्रभावित; एयर इंडिया ने बताया कारण

Thecity news
2 Min Read

मंगलवार देर शाम दिल्ली समेत देश के कई हवाई अड्डों पर चेक-इन प्रणाली में तकनीकी गड़बड़ी देखने को मिली, जिसके कारण कई उड़ानें प्रभावित हुईं।
एयर इंडिया और अन्य एयरलाइंस की चेक-इन प्रणाली करीब एक से डेढ़ घंटे तक बाधित रही। बाद में तकनीकी समस्या को ठीक कर लिया गया।

एयर इंडिया ने बताया कि यह रुकावट थर्ड-पार्टी सिस्टम में आई तकनीकी खराबी की वजह से हुई थी।


क्या आई थी खराबी?

एयर इंडिया ने रात 9:49 बजे एक्स पर जानकारी दी कि थर्ड-पार्टी सिस्टम में आए व्यवधान के कारण कई एयरपोर्ट्स पर चेक-इन प्रभावित हुआ है, जिसकी वजह से फ्लाइट ऑपरेशंस में देरी हो रही है।

इसके बाद रात 10:41 बजे एयर इंडिया ने अपडेट दिया कि सिस्टम पूरी तरह ठीक हो गया है और सभी एयरपोर्ट्स पर चेक-इन सामान्य रूप से काम कर रहा है।
फ्लाइट्स अब शेड्यूल के मुताबिक संचालित हो रही हैं।


पिछले महीने भी हुई थी बड़ी तकनीकी समस्या

नवंबर में भी नई दिल्ली एयरपोर्ट पर GPS स्पूफिंग समस्या के चलते घरेलू और अंतरराष्ट्रीय 800 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुई थीं।
इससे एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी बड़ी एयरलाइनों के परिचालन पर असर पड़ा था।

संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने बयान दिया था कि GPS स्पूफिंग के बावजूद किसी भी उड़ान की सुरक्षा में बाधा नहीं आई।

Share This Article