U19 एशिया कप 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज यानी शुक्रवार, 19 दिसंबर को भारत और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच खेला जाएगा। यह अहम मुकाबला दुबई के ICC Academy Ground में आयोजित होगा।
अगर भारत इस सेमीफाइनल में जीत दर्ज करता है और दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान बांग्लादेश को हराने में सफल रहता है, तो फाइनल में एक बार फिर भारत बनाम पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है।
ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी, ऐसे में टीम इंडिया की नजर पहले श्रीलंका को हराकर फाइनल का टिकट पक्का करने पर होगी।
IND U19 vs SL U19 सेमीफाइनल: मैच डिटेल्स
- मैच: भारत बनाम श्रीलंका U19 एशिया कप सेमीफाइनल
- तारीख: शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025
- समय: सुबह 10:30 बजे (IST)
- टॉस: सुबह 10:00 बजे (IST)
- वेन्यू: ICC Academy Ground, दुबई
India vs Sri Lanka U19 Live Streaming कैसे देखें?
- टीवी प्रसारण: Sony Sports Network
- लाइव स्ट्रीमिंग: SonyLIV ऐप और वेबसाइट
फैंस मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर इस मुकाबले का लाइव आनंद उठा सकते हैं।
भारत U19 टीम स्क्वॉड
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, उधव मोहन, किशन कुमार सिंह, नमन पुष्पक, हेनिल पटेल, आरोन जॉर्ज, युवराज गोहिल
श्रीलंका U19 टीम स्क्वॉड
विमथ दिनसारा (कप्तान), दिमंथा महाविथाना, वीरन चामुदिथा, किथमा विथानापतिराना, कविजा गमागे, चमिका हेनातिगाला, डुलनिथ सिगेरा, एडम हिल्मी (विकेटकीपर), सेठमिका सेनेविरत्ने, रसिथ निमसारा, थारुशा नवोद्य, मथुलन कुगाथास, विग्नेश्वरन आकाश, थारुशा नेथसारा, सनुजा निंदुवार

