KKR ने आंद्रे रसेल को दिया बड़ा सम्मान: जर्सी नंबर 12 रिटायर, IPL इतिहास में खास उपलब्धि

Thecity news
2 Min Read

इंडियन प्रीमियर लीग की दिग्गज टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपने स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के सम्मान में जर्सी नंबर 12 को आधिकारिक तौर पर रिटायर कर दिया है। यह घोषणा ‘नाइट्स अनप्लग्ड 3.0’ इवेंट के दौरान की गई, जिससे फैंस के बीच उत्साह देखने को मिला।


KKR CEO का बयान: “रसेल हमारे लिए खास हैं”

KKR के CEO वैंकी मैसूर ने कहा कि रसेल के साथ टीम का रिश्ता सिर्फ पेशेवर नहीं, बल्कि व्यक्तिगत भी रहा है।

उन्होंने बताया कि रसेल ने मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन से टीम को कई ऐतिहासिक जीत दिलाई और हमेशा गर्व के साथ नंबर 12 की जर्सी पहनी। इसी वजह से टीम ने इस नंबर को रिटायर कर उन्हें सम्मानित करने का फैसला लिया।


शानदार रहा रसेल का IPL करियर

आंद्रे रसेल ने 30 नवंबर 2025 को Indian Premier League से संन्यास की घोषणा की थी।

उनका IPL करियर बेहद शानदार रहा:

  • मैच: 140
  • रन: 2,651
  • स्ट्राइक रेट: लगभग 175
  • विकेट: 123
  • 5 विकेट हॉल: 1 बार

उन्होंने 2012 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) से डेब्यू किया था, लेकिन 2014 से KKR का अहम हिस्सा बन गए।


KKR के साथ जीते 2 खिताब

KKR के साथ रसेल ने 2014 और 2024 में दो IPL खिताब जीते।
इसके अलावा उन्हें 2015 और 2019 में लीग का MVP (मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर) भी चुना गया।

KKR के लिए वह:

  • दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं (2,593 रन)
  • 100+ विकेट लेने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं (122 विकेट)

फ्रेंचाइजी इतिहास में अमर हुआ नंबर 12

जर्सी नंबर रिटायर करना किसी भी खिलाड़ी के योगदान को सम्मान देने का सबसे बड़ा तरीका माना जाता है। KKR का यह फैसला रसेल के टीम के प्रति योगदान और उनकी विरासत को दर्शाता है।

Share This Article