एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने बॉयफ्रेंड गौरव कपूर से की शादी, इंटिमेट सेरेमनी में लिए सात फेरे

Thecity news
4 Min Read

लाल सिल्क साड़ी में दुल्हन बनीं कृतिका, गोल्डन बंदगला सूट में नजर आए गौरव कपूर; पैपराजी को बांटी शादी की मिठाई

टेलीविजन और बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री Kritika Kamra अब अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत कर चुकी हैं। कृतिका ने अपने बॉयफ्रेंड Gaurav Kapoor के साथ शादी रचा ली है। दोनों ने बेहद निजी और इंटिमेट समारोह में सात फेरे लिए, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए।

शादी के बाद नवविवाहित जोड़ा मीडिया के सामने आया और पैपराजी के लिए पोज भी दिए। इस दौरान दोनों बेहद खुश नजर आए और फैंस ने भी इस कपल को ढेरों शुभकामनाएं दीं।

लाल सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं कृतिका

अपने खास दिन पर कृतिका कामरा ने पारंपरिक लाल रंग की सिल्क साड़ी पहनी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने इस साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज स्टाइल किया था, जो उनके ब्राइडल लुक को और भी एलिगेंट बना रहा था।

एक्ट्रेस ने अपने लुक को ज्यादा हैवी नहीं रखा। गले में चोकर और एक लॉन्ग नेकलेस के साथ मैचिंग ईयररिंग्स और हाथ में कंगन पहनकर उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को क्लासी टच दिया। उनकी ब्राइट रेड साड़ी पर पतली गोल्डन बॉर्डर थी, जो पूरे लुक को और भी खास बना रही थी।

गोल्डन बंदगला में स्टाइलिश लगे गौरव कपूर

वहीं दूल्हे राजा गौरव कपूर भी अपनी शादी में काफी स्टाइलिश नजर आए। उन्होंने गोल्डन रंग का बंदगला सूट पहना था, जिसके साथ व्हाइट पैंट कैरी की। इस लुक में गौरव काफी हैंडसम दिखाई दिए।

शादी के बाद जब दोनों मीडिया के सामने आए तो उन्होंने हाथों में हाथ थामकर मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज दिए और हाथ जोड़कर मीडिया का धन्यवाद भी किया।

पैपराजी के साथ बांटी शादी की खुशी

सिर्फ पोज देने तक ही नहीं, बल्कि कपल ने अपनी खुशी पैपराजी के साथ भी साझा की। कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने शादी की मिठाई भी मीडिया को बांटी।

इस छोटे से जेस्चर की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है और फैंस कपल की सादगी और खुशमिजाज अंदाज की सराहना कर रहे हैं।

12 मार्च को होगी खास आफ्टर पार्टी

कृतिका और गौरव की शादी के बाद 12 मार्च को एक खास आफ्टर पार्टी आयोजित की जाएगी। बताया जा रहा है कि यह पारंपरिक रिसेप्शन से अलग और खास होने वाली है।

पार्टी का थीम जैज नाइट और स्पीक-ईज़ी बार स्टाइल में रखा गया है। मेहमानों को जल्दी आने और पूरी रात सेलिब्रेशन का आनंद लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

गौरतलब है कि कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने पिछले साल के अंत और इस साल की शुरुआत में अपने रिश्ते का खुलासा किया था। हालांकि उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में ज्यादा सार्वजनिक रूप से बात नहीं की, लेकिन अचानक शादी कर दोनों ने अपने फैंस को सरप्राइज दे दिया है।

Share This Article