प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गोवा में दुनिया की सबसे ऊँची भगवान श्रीराम की मूर्ति का अनावरण किया। यह 77 फीट ऊँची मूर्ति दक्षिण गोवा के ऐतिहासिक श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ में स्थापित की गई है।
मूर्ति के निर्माण का श्रेय प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार को जाता है, जिन्होंने इससे पहले स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की डिजाइन बनाई थी। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अयोध्या में ध्वजारोहण के बाद सबसे ऊँची प्रतिमा का अनावरण करना बेहद खुशी की बात है।
दौरा और सभा
प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक के उडुपी से गोवा पहुंचे। उडुपी में उन्होंने श्रीकृष्ण मठ में लक्ष कंठ गीता पारायण प्रोग्राम को संबोधित किया। इसके बाद मोदी दोपहर करीब 3:45 बजे गोवा पहुंचे, जहाँ उनके उतरने के लिए एक विशेष हेलीपैड बनाया गया था। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा जब आध्यात्मिकता, देश सेवा और विकास एक साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे।
मूर्ति की खासियत
- मूर्ति की ऊँचाई: 77 फीट
- निर्माण: कांस्य में, राम सुतार द्वारा
- मठ का इतिहास: 550 साल पुराना परंपरा और कैनाकोना के पार्टागल में मठ का स्थापना 370 साल पहले हुई थी
- दावा: यह दुनिया की सबसे ऊँची भगवान राम की प्रतिमा है
प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कहा कि यह प्रतिमा सिर्फ़ एक मूर्ति नहीं है, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और ‘राम काज’ की अनंत ऊर्जा का प्रतीक है।
Twitter Embed:
श्रीसंस्थान गोकर्ण में पीएम मोदी ने विश्व की सबसे ऊँची 77 फ़ीट की भव्य भगवान श्रीराम की कांस्य प्रतिमा का उद्घाटन किया!
ये सिर्फ़ एक प्रतिमा नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और ‘राम काज’ की अनंत ऊर्जा का भव्य प्रतीक है। जय श्री राम🙏

