Angel Chakma Murder: देहरादून हत्याकांड पर राहुल गांधी का BJP पर हमला

Thecity news
3 Min Read

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में त्रिपुरा के 24 वर्षीय छात्र एंजेल चकमा की हत्या को लेकर कड़ा गुस्सा जाहिर किया है।
राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर इस घटना को “भयानक नफरत का अपराध” करार दिया।

उन्होंने कहा कि इस तरह की नफरत अचानक पैदा नहीं होती, बल्कि इसे सालों से समाज में फैलाया जा रहा है और इसे सत्ताधारी दल के नेताओं द्वारा सामान्य बनाया जा रहा है।


🗣️ राहुल गांधी ने क्या लिखा?

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा,

“देहरादून में एंजेल चकमा और उनके भाई माइकल के साथ जो हुआ, वह एक भयानक नफरत का अपराध है। नफरत रातों-रात पैदा नहीं होती। सालों से इसे रोज बढ़ावा दिया जा रहा है—खासतौर पर हमारे युवाओं को ज़हरीले कंटेंट और गैर-ज़िम्मेदार कहानियों के जरिए। और सत्ताधारी भाजपा के नफरत फैलाने वाले नेताओं द्वारा इसे सामान्य बनाया जा रहा है। भारत सम्मान और एकता पर बना है, डर और गाली-गलौज पर नहीं।”


🧠 “हमें एक मरा हुआ समाज नहीं चाहिए” – राहुल

राहुल गांधी ने आगे लिखा,

“भारत प्यार और विविधता का देश है। हमें ऐसा मरा हुआ समाज नहीं बनना चाहिए, जो अपने साथी भारतीयों को निशाना बनते हुए देखे और चुप रहे। हमें यह सोचना होगा कि हम अपने देश को क्या बनने दे रहे हैं। मेरी संवेदनाएं चकमा परिवार और त्रिपुरा व पूर्वोत्तर के लोगों के साथ हैं। हमें आपको अपना भारतीय भाई-बहन कहने पर गर्व है।”


🔍 क्या है एंजेल चकमा की हत्या का मामला?

यह घटना 9 दिसंबर को देहरादून के सेलाकुई इलाके में हुई थी।
जानकारी के मुताबिक, नशे में धुत कुछ युवकों ने एंजेल चकमा और उनके छोटे भाई माइकल चकमा को नस्लीय टिप्पणी करते हुए “चाइनीज मोमो” कहकर चिढ़ाया।

जब एंजेल ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल एंजेल को ग्राफिर एरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 17 दिन तक इलाज चलने के बाद 26 दिसंबर को उनकी मौत हो गई।


🚔 पुलिस कार्रवाई

  • पुलिस ने 2 नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है
  • मुख्य आरोपी यज्ञ अवस्थी फिलहाल नेपाल फरार है
  • मामले की जांच जारी है
Share This Article