रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की बहुप्रतीक्षित ग्रुप डी (लेवल-1) भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जल्द जारी होने वाला है। इस भर्ती के तहत कुल 22,000 पदों पर नियुक्ति की अनुमति रेल मंत्रालय द्वारा दी जा चुकी है। देशभर के लाखों युवा इस भर्ती का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
हालांकि, सोशल मीडिया पर अभ्यर्थियों का गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है। उम्मीदवारों द्वारा पदों की संख्या 22,000 से बढ़ाकर 1 लाख करने की मांग की जा रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय, रेल मंत्री, प्रधानमंत्री और पीएमओ को लगातार टैग किया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, दिसंबर 2025 के अंत या जनवरी 2026 के पहले सप्ताह से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
🚆 पहले से जारी रेलवे भर्तियां
रेलवे ने वर्ष 2025 में पहले ही:
- NTPC 12वीं लेवल
- NTPC ग्रेजुएट लेवल
- ALP
- Technician
- Isolated Posts
की भर्तियां जारी कर दी हैं। अब उम्मीदवारों को सिर्फ ग्रुप डी भर्ती का इंतजार है।
❓ कम वैकेंसी पर नाराजगी
अभ्यर्थियों का कहना है कि रेलवे में लेवल-1 के 1.40 लाख से अधिक पद खाली हैं, फिर केवल 22,000 पदों पर ही भर्ती क्यों निकाली जा रही है। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर अभियान चलाया जा रहा है।
🎓 योग्यता को लेकर असमंजस
अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि:
- सभी पदों के लिए 10वीं पास योग्य होंगे या नहीं
- कुछ पदों पर ITI अनिवार्य होगा या नहीं
इन सवालों को लेकर उम्मीदवारों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
📊 विभागवार संभावित पद
नई 22,000 ग्रुप डी भर्ती में पदों का संभावित वितरण:
- इंजीनियरिंग विभाग: 12,500 पद
- ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-4: 11,000 पद
- ट्रैफिक प्वाइंट्समैन-B: 5,000 पद
- असिस्टेंट (S&T): 1,500
- असिस्टेंट (C&W): 1,000
- असिस्टेंट ऑपरेशन: 500
- असिस्टेंट लोको शेड: 200
- असिस्टेंट (TRD): 800
- असिस्टेंट (P-Way): 300
- असिस्टेंट (ट्रैक मशीन): 600
- असिस्टेंट (ब्रिज): 600
📌 आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 36 वर्ष
- OBC को 3 वर्ष और SC/ST को 5 वर्ष की छूट
- आयु की गणना: 1 जनवरी 2025
🧾 चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल परीक्षण
CBT केवल एक चरण में होगा।
📝 CBT Exam Pattern
- समय: 90 मिनट
- कुल प्रश्न: 100
- General Science: 25
- Mathematics: 25
- Reasoning: 30
- General Awareness & Current Affairs: 20
- नेगेटिव मार्किंग: 1/3 अंक
नॉर्मलाइजेशन लागू होगा।
कुल वैकेंसी के तीन गुना उम्मीदवार PET के लिए बुलाए जाएंगे।
📉 न्यूनतम पासिंग प्रतिशत
- UR / EWS: 40%
- OBC (NCL): 30%
- SC: 30%
- ST: 30%
🏃♂️ फिजिकल टेस्ट (PET)
पुरुष उम्मीदवार
- 35 किलो वजन के साथ 100 मीटर – 2 मिनट
- 1000 मीटर दौड़ – 4 मिनट 15 सेकेंड
महिला उम्मीदवार
- 20 किलो वजन के साथ 100 मीटर – 2 मिनट
- 1000 मीटर दौड़ – 5 मिनट 40 सेकेंड
🧑💻 एक ही RRB में आवेदन
उम्मीदवार केवल एक RRB के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एक ही RRB में कई पदों के लिए एक ही फॉर्म में आवेदन की सुविधा होगी।
💰 वेतनमान (Pay Scale)
- ₹18,000 प्रति माह (Level-1 Pay Scale)
💳 आवेदन शुल्क
- General / OBC / EWS: ₹500
- CBT में शामिल होने पर ₹400 रिफंड
- SC / ST / महिला / दिव्यांग: नियमानुसार कम शुल्क

