सेंसेक्स 75,441 और निफ्टी 23,675 के स्तर पर खुला, बाजार में दिखी तेजी
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 19 मई को मजबूत शुरुआत देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक BSE Sensex 126 अंकों की बढ़त के साथ 75,441 के स्तर पर खुला। वहीं NSE का बेंचमार्क इंडेक्स Nifty 50 भी 25 अंकों की तेजी के साथ 23,675 पर कारोबार करता नजर आया।
शुरुआती सत्र में निवेशकों का रुझान सकारात्मक देखा गया और बाजार में खरीदारी का माहौल बना रहा।
गिफ्ट निफ्टी और एक्सपर्ट्स के लेवल्स पर नजर
गिफ्ट निफ्टी भी शुरुआती संकेतों में 23,674 के आसपास कारोबार करता दिखा, जो पिछले बंद स्तर से मामूली बढ़त दर्शाता है।
मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार सेंसेक्स के लिए 75,000 का स्तर बेहद अहम सपोर्ट बना हुआ है। कोटक सिक्योरिटीज का मानना है कि अगर यह स्तर मजबूत रहता है तो बाजार 75,800 तक भी जा सकता है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक निफ्टी फिलहाल 23,200 से 23,800 की रेंज में बना हुआ है, जबकि 23,300 पर मजबूत सपोर्ट देखने को मिल रहा है।
ग्लोबल मार्केट से मिले मिले-जुले संकेत
वैश्विक बाजारों से मिल रहे संकेतों का असर भारतीय बाजार पर भी दिखा। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 225 करीब 0.68% की तेजी में रहा, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1% से अधिक गिरावट में बंद हुआ।
अमेरिकी बाजारों में भी मिश्रित रुख देखने को मिला। डॉऊ जोन्स 159 अंक चढ़कर 49,686 के स्तर पर पहुंचा, जबकि एसएंडपी 500 में हल्की गिरावट दर्ज की गई।
बाजार में उतार-चढ़ाव का खतरा भी बरकरार
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि सेंसेक्स का निचला स्तर 74,180 के आसपास मजबूत सपोर्ट बना हुआ है। यदि यह 74,000 के नीचे टूटता है तो बाजार में 73,500 तक गिरावट देखने को मिल सकती है।
वहीं इंडिया VIX 19.50 के स्तर पर पहुंच गया है, जो बाजार में वोलैटिलिटी बढ़ने का संकेत देता है।
सोना-चांदी और डॉलर में स्थिरता, कच्चे तेल में बड़ी गिरावट
वैश्विक कमोडिटी मार्केट में स्पॉट गोल्ड 4,565.40 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है। चांदी में हल्की गिरावट देखी गई है और यह 77.58 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
डॉलर इंडेक्स लगभग स्थिर रहकर 99.026 के स्तर पर बना हुआ है, जिससे विदेशी मुद्रा बाजार में स्थिरता दिखाई दे रही है।
कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड करीब 2.25% गिरकर 109.58 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।
विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति के हालिया कूटनीतिक संकेतों के बाद तेल बाजार में राहत देखने को मिली है, जिससे भारतीय बाजारों को भी सपोर्ट मिला है।

