Sunny Leone का मथुरा न्यू ईयर इवेंट साधु-संतों के विरोध में रद्द, आयोजकों ने किए पैसे वापस

Thecity news
2 Min Read

नई दिल्ली/मथुरा। एक्ट्रेस सनी लियोनी का नए साल के मौके पर मथुरा के ‘द ट्रंक बार’ में आयोजित होने वाला कार्यक्रम साधु-संतों के विरोध के बाद रद्द कर दिया गया है। आयोजकों ने बढ़ते दबाव और स्थानीय धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए यह फैसला लिया।


साधु-संतों का विरोध: ‘बृज भूमि का अपमान’

सनी लियोनी को 1 जनवरी, 2026 को मथुरा में डीजे (डिस्क जॉकी) के तौर पर प्रस्तुति देनी थी। लेकिन स्थानीय साधु-संतों ने इसका कड़ा विरोध किया।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कार्यक्रम रोकने का अनुरोध किया। न्यास के दिनेश फलाहारी ने कहा:

“भगवान कृष्ण ने यहाँ लीला की थी। संत यहाँ पूजा पाठ करने आते हैं। ऐसे पवित्र स्थान पर सनी लियोनी को आमंत्रित करना बृज भूमि और सनातन धर्म को बदनाम करने के प्रयास जैसा है।”

धार्मिक विरोध के चलते आयोजकों पर कार्यक्रम रद्द करने का दबाव बढ़ गया।


आयोजकों का बयान: “हर जगह विरोध नहीं होता”

‘द ट्रंक बार’ के साझेदार और आयोजक मिथुल पाठक ने कहा:

“स्थानीय संतों की भावनाओं का सम्मान करते हुए हमने सनी लियोनी का कार्यक्रम रद्द करने का निर्णय लिया है। टिकट के पैसे वापस किए जा रहे हैं।”

सनी लियोनी इस समय MTV स्प्लिट्सविला होस्ट कर रही हैं, जिसमें करण कुंद्रा उनके को-होस्ट हैं। कार्यक्रम रद्द होने से उनके फैंस निराश हैं।

Share This Article