अनजान कॉलर की पहचान और स्पैम कॉल से बचाव के लिए Truecaller आज सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप्स में से एक है। यह ऐप कॉलर का नाम, लोकेशन और स्पैम रिपोर्ट दिखाकर यूजर्स को राहत देता है।
हालांकि, कई यूजर्स को इस बात की चिंता रहती है कि उनका मोबाइल नंबर और निजी जानकारी ट्रूकॉलर की पब्लिक डायरेक्टरी में दिख सकती है। इसी वजह से लोग अपना Truecaller अकाउंट डीएक्टिवेट करना और मोबाइल नंबर को डेटाबेस से हटाना (Unlist) चाहते हैं।
अगर आप भी अपनी प्राइवेसी को लेकर सतर्क हैं, तो यहां जानिए पूरा स्टेप-बाय-स्टेप तरीका।
ऐप के जरिए Truecaller अकाउंट कैसे डीएक्टिवेट करें?
- सबसे पहले अपने मोबाइल में Truecaller ऐप खोलें।
- Android यूजर्स ऊपर दाईं ओर मौजूद 3 डॉट्स पर टैप करें।
iPhone यूजर्स अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें। - अब Privacy Center में जाएं।
- यहां Deactivate My Account विकल्प चुनें।
- ऐप आपसे कॉलर ID और स्पैम प्रोटेक्शन बंद करने की पुष्टि मांगेगा।
- Yes / Continue पर टैप करते ही कुछ ही मिनटों में आपका अकाउंट डीएक्टिवेट हो जाएगा।
ध्यान रखें: अकाउंट डीएक्टिवेट करने से कॉलर ID और स्पैम अलर्ट बंद हो जाते हैं, लेकिन आपका नंबर अभी भी ट्रूकॉलर की डायरेक्टरी में रह सकता है।
वेबसाइट से मोबाइल नंबर कैसे अनलिस्ट करें?
केवल ऐप से अकाउंट डीएक्टिवेट करना पर्याप्त नहीं है। नंबर को पूरी तरह हटाने के लिए यह जरूरी स्टेप अपनाएं:
- Truecaller की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- वहां Unlist Section में जाकर Unlist Phone Number विकल्प चुनें।
- अपना मोबाइल नंबर (कंट्री कोड के साथ) दर्ज करें।
- OTP या कन्फर्मेशन पूरा करें।
ट्रूकॉलर आमतौर पर 24 घंटे के भीतर आपका नंबर अपनी डायरेक्टरी से हटा देता है। इसके बाद आपका नंबर Truecaller सर्च में दिखाई नहीं देगा और आपकी प्राइवेसी बेहतर तरीके से सुरक्षित रहेगी।

