विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26: क्वार्टर-फाइनल का रोमांच शुरू, जानिए शेड्यूल और टॉप परफॉर्मर्स

Thecity news
3 Min Read

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के ग्रुप चरण का समापन हो गया है। उत्तर प्रदेश समेत 8 टीमों ने क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाई। जानिए पूरा शेड्यूल, टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज।


विजय हजारे ट्रॉफी क्वार्टर-फाइनल चरण में प्रवेश

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुकी है।
इस प्रतिष्ठित घरेलू वनडे टूर्नामेंट का ग्रुप चरण 8 जनवरी को समाप्त हुआ, जिसके बाद 8 टीमों ने क्वार्टर-फाइनल के लिए क्वालिफाई किया।

अहमदाबाद, सौराष्ट्र, जयपुर, बेंगलुरु और राजकोट में खेले गए लीग मुकाबलों के बाद अब सभी की नजरें नॉकआउट मुकाबलों पर टिकी हैं।
टूर्नामेंट के सभी चार क्वार्टर-फाइनल मैच 12 और 13 जनवरी को बेंगलुरु में खेले जाएंगे।


उत्तर प्रदेश रही ग्रुप चरण की सबसे दमदार टीम

ग्रुप चरण में उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार 7 जीत दर्ज कीं और टूर्नाम्म की इकलौती अजेय टीम बनी।
रिंकू सिंह की कप्तानी में टीम ने संतुलित बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी का शानदार नमूना पेश किया।

उत्तर प्रदेश के अलावा
विदर्भ, मुंबई, दिल्ली, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब और सौराष्ट्र ने भी क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाई।


अन्य टीमों का प्रदर्शन भी रहा शानदार

लीग चरण के अंतिम मुकाबलों में भारत के कई बड़े सितारे मैदान पर नजर आए।

  • ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली ने 7 में से 6 मैच जीतकर मजबूती दिखाई
  • पंजाब और कर्नाटक ने भी 6-6 जीत के साथ नॉकआउट में प्रवेश किया
  • सौराष्ट्र, विदर्भ, मध्य प्रदेश और मुंबई ने 5-5 जीत के साथ अपने ग्रुप में दूसरा स्थान हासिल किया

ग्रुप चरण में कई मुकाबले बेहद रोमांचक रहे, जहां खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।


क्वार्टर-फाइनल मुकाबलों का पूरा शेड्यूल

  • पहला क्वार्टर-फाइनल:
    कर्नाटक बनाम मुंबई – 12 जनवरी, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1
  • दूसरा क्वार्टर-फाइनल:
    उत्तर प्रदेश बनाम सौराष्ट्र – 12 जनवरी, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 2
  • तीसरा क्वार्टर-फाइनल:
    पंजाब बनाम मध्य प्रदेश – 13 जनवरी, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1
  • चौथा क्वार्टर-फाइनल:
    दिल्ली बनाम विदर्भ – 13 जनवरी, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 2

👉 सभी मुकाबले सुबह 9 बजे (भारतीय समय) से शुरू होंगे।


टॉप बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन

इस सीजन कई बल्लेबाजों ने जबरदस्त फॉर्म दिखाई:

  • देवदत्त पडिक्कल (कर्नाटक):
    640 रन, औसत 91.43
  • अमन मोखाड़े (विदर्भ):
    637 रन, औसत 106.17
  • रिंकू सिंह (उत्तर प्रदेश):
    408 रन
  • ध्रुव जुरेल (उत्तर प्रदेश):
    558 रन, औसत 93, स्ट्राइक रेट 122.91

गेंदबाजों ने भी छोड़ी गहरी छाप

गेंदबाजी में इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया:

  • जिशान अंसारी (उत्तर प्रदेश):
    21 विकेट, इकॉनमी 4.56
  • सत्यनारायण राजू:
    21 विकेट (संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट)
  • अंकुर पंवार (सौराष्ट्र):
    17 विकेट, औसत 19.94
  • प्रिंस यादव (दिल्ली):
    16 विकेट, इकॉनमी 5.03
  • शिवांग कुमार (मध्य प्रदेश):
    3 मैचों में 10 विकेट
Share This Article