मुंबई। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ द्वारा दिव्यांग जनों के साथ “दीपावली स्नेह सम्मेलन” का आयोजन धूमधाम से किया गया। यह कार्यक्रम संघ के अध्यक्ष टी. एन. दुबे के नेतृत्व में अंधेरी (पूर्व) के अंबावाड़ी स्थित संस्था कार्यालय प्रांगण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक मुरजी पटेल (काका) थे। वहीं विशेष अतिथियों में प्रमुख आरटीआई विशेषज्ञ अनिल गलगली, भाजपा मुंबई उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, समाजसेवी गणेश अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता रामाश्रय उपाध्याय, संस्था महामंत्री अधिवक्ता अशोक मिश्रा, कामगार नेता विकास तिवारी, युवा समाजसेवी प्रमोद श्यामाचरण पांडेय, रवि सिंह, संस्था उपाध्यक्ष प्रभाकर शुक्ला तथा अपंग आकांक्षा के अध्यक्ष वसंत अंबोरे शामिल रहे।
इस अवसर पर विधायक मुरजी पटेल (काका), संस्था अध्यक्ष टी. एन. दुबे एवं अन्य अतिथियों द्वारा करीब 200 दिव्यांग जनों को घरेलू उपयोगी सामग्री व मिष्ठान का वितरण किया गया।
विधायक पटेल ने संस्था की सेवाभावी गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि, “ऐसे आयोजन समाज में संवेदना, आत्मनिर्भरता और भाईचारे का दीप प्रज्वलित करते हैं।”
कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्था सचिव प्रशांत चारी, मीना पटेकर, मदन सितप, संतोष दुबे, गुरुजस यादव, विनय दुबे, अमित खरवार, राम प्रजापति, पिंटू उपाध्याय, धीरज सिंह, हितेश दुबे, रज्जाक बिलखिया, राम ठाकुर, अनिल तिवारी, पवन दुबे, गुलाबदत्त तिवारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जनों का विशेष योगदान रहा।

