मुंबई: पोर्शे और BMW कार रेस में भीषण हादसा, ड्राइवर घायल

Thecity news
1 Min Read

मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। देर रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच बोरीवली से बांद्रा की ओर जा रही एक तेज़ रफ्तार पोर्शे कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

चश्मदीदों का कहना है कि पोर्शे और बीएमडब्ल्यू जैसी दो लक्ज़री गाड़ियाँ हाईवे पर रेस कर रही थीं। इसी दौरान पोर्शे का नियंत्रण ड्राइवर के हाथ से निकल गया और वह सीधे डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।

 

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत फिलहाल नाज़ुक बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और बीएमडब्ल्यू चालक की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज़ रफ्तार और रेसिंग को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Share This Article