कुलदीप यादव आज मसूरी में वंशिका चड्ढा संग लेंगे सात फेरे, क्रिकेट सितारों का लगेगा जमावड़ा

Thecity news
3 Min Read

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav आज शनिवार 14 मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कुलदीप अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन Mussoorie में सात फेरे लेंगे। शादी समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य और करीबी मेहमान पहले ही विवाह स्थल पर पहुंच चुके हैं और प्री-वेडिंग कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है।

शाम 6 बजे शुरू होंगी शादी की रस्में

कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की शादी की मुख्य रस्में मसूरी के सेवाय होटल में शाम छह बजे से शुरू होंगी। शादी के लिए होटल को फूलों, रोशनी और पारंपरिक थीम से खास तौर पर सजाया गया है। मेहमानों के स्वागत के लिए होटल प्रबंधन ने विशेष इंतजाम किए हैं।

भोज में पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ उत्तराखंड के स्थानीय पहाड़ी पकवान भी परोसे जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी में परोसी जाने वाली एक प्लेट की कीमत 6 हजार रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

कई क्रिकेटर हो सकते हैं शामिल

इस हाई-प्रोफाइल शादी में भारतीय क्रिकेट टीम के कई बड़े खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है। इसी कारण आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और होटल परिसर में केवल आमंत्रित मेहमानों को ही प्रवेश दिया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, पूर्व भारतीय कप्तान MS Dhoni, पूर्व ऑलराउंडर Suresh Raina और स्पिनर Yuzvendra Chahal जैसे कई खिलाड़ी समारोह में शामिल हो सकते हैं।

शुक्रवार को हुई संगीत सेरेमनी

शादी से पहले शुक्रवार को संगीत सेरेमनी आयोजित की गई, जिसमें कई क्रिकेटरों ने जमकर डांस किया। सुरेश रैना और युजवेंद्र चहल डांस करते हुए नजर आए। रैना ने कुलदीप यादव के साथ भी मंच पर डांस किया।

इसके अलावा भारतीय टीम के फील्डिंग कोच T. Dilip भी समारोह में मौजूद रहे, जबकि महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।

17 मार्च को लखनऊ में होगा रिसेप्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के बाद 17 मार्च को Lucknow में ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा, जिसमें क्रिकेट और अन्य क्षेत्रों की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

बताया जा रहा है कि कुलदीप और वंशिका एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। वंशिका ने ऑस्ट्रेलिया के Melbourne से पढ़ाई की है और वर्तमान में भारतीय जीवन बीमा निगम यानी Life Insurance Corporation of India में कार्यरत हैं।

#Kulvansh हैशटैग से ट्रेंड करेगी शादी

इस कपल ने अपनी शादी के लिए खास हैशटैग #Kulvansh चुना है। यह हैशटैग कुलदीप के नाम के ‘कुल’ और वंशिका के नाम के ‘वंश’ को मिलाकर बनाया गया है। माना जा रहा है कि शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो इसी हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किए जाएंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *