मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार शुरुआत
4
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार Mohanlal की मोस्ट अवेटेड फिल्म Drishyam 3 आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और रिलीज के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस क्राइम-थ्रिलर फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
खास बात यह है कि फिल्म को हिंदी में रिलीज नहीं किया गया, इसके बावजूद इसकी कमाई लगातार मजबूत बनी हुई है। फिल्म को चार भाषाओं में रिलीज किया गया है और घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विदेशों में भी इसे शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।
तीन दिनों में भारत में 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई
4
Drishyam 3 ने पहले दिन शानदार ओपनिंग लेते हुए 15.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म की कमाई 11.05 करोड़ रुपये रही, जबकि तीसरे दिन इसमें फिर उछाल देखने को मिला और फिल्म ने 13.70 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली।
इस तरह फिल्म का तीन दिनों का कुल नेट कलेक्शन 40.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने भारत में 47.17 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
ओवरसीज मार्केट में ‘दृश्यम 3’ का जलवा
6
फिल्म का असली धमाका ओवरसीज मार्केट में देखने को मिल रहा है। तीसरे दिन फिल्म ने विदेशों में करीब 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका कुल ओवरसीज कलेक्शन 70 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
घरेलू और विदेशी कमाई को मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 117.17 करोड़ रुपये हो चुका है। करीब 100 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट में बनी यह फिल्म महज तीन दिनों में अपनी लागत निकालने में सफल रही है।
रविवार के कलेक्शन पर टिकी नजरें
4
फिल्म की मजबूत वर्ड ऑफ माउथ और दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया को देखते हुए माना जा रहा है कि रविवार को इसका कलेक्शन और ज्यादा बढ़ सकता है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि आने वाले दिनों में फिल्म आसानी से 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो सकती है।
मोहनलाल की आने वाली फिल्मों पर भी फैंस की नजर
Mohanlal पिछले कुछ वर्षों से लगातार दमदार फिल्में दे रहे हैं। हालांकि उनकी पिछली फिल्म ‘पैट्रियट’ उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी थी, लेकिन Drishyam 3 ने एक बार फिर उनके स्टारडम को साबित कर दिया है।
आने वाले समय में मोहनलाल कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। इनमें ‘खलीफा पार्ट 1’, Jailer 2, ‘कथानर’, ‘तुडक्कम’, ‘एल 367’, ‘राम’, ‘खलीफा पार्ट 2’ और ‘अतिमनोहरम’ जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं।

