DRDO में अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती, इंजीनियरिंग-डिप्लोमा-ITI वालों के लिए मौका; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Thecity news
2 Min Read

डीआरडीओ की अप्रेंटिस भर्ती में ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयन के बाद 1 साल की ट्रेनिंग होगी।

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर। इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट, डिप्लोमा धारक या आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में अप्रेंटिसशिप का मौका है। डीआरडीओ ने अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए कुल 195 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और योग्य उम्मीदवार 30 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

किस कैटेगरी में कितने पद

इस भर्ती अभियान के तहत ग्रेजुएट, टेक्नीशियन और ट्रेड अप्रेंटिस के पद भरे जाएंगे।

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस (बीई/बीटेक): 50 पद
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस (इंजीनियरिंग डिप्लोमा): 30 पद
  • ट्रेड अप्रेंटिस (आईटीआई): 115 पद

योग्यता और आयु सीमा

ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए संबंधित स्ट्रीम में बीई या बीटेक, टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए संबंधित ब्रांच में इंजीनियरिंग डिप्लोमा और ट्रेड अप्रेंटिस के लिए एनसीवीटी या एससीवीटी से मान्यता प्राप्त आईटीआई सर्टिफिकेट होना जरूरी है।

उम्मीदवार ने 2022, 2023, 2024, 2025 या 2026 में अपनी योग्यता परीक्षा कम से कम 70% अंक या 7.5 सीजीपीए के साथ पास की हो। 1 सितंबर 2026 को उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 1 साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान नियमानुसार स्टाइपेंड भी मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

ग्रेजुएट और डिप्लोमा उम्मीदवारों को एनएटीएस 2.0 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, जबकि आईटीआई उम्मीदवारों को एनएपीएस पोर्टल के जरिए आवेदन करना होगा। इसके बाद पोर्टल पर डीआरडीओ की इकाई आरसीआई को सर्च करके अपनी योग्यता के अनुसार पद चुनना होगा।

फॉर्म भरने के दौरान जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले डीआरडीओ का आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।

Share This Article