न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन, इस युवा खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

Thecity news
3 Min Read

पहले मैच में जांघ के पास मांसपेशियों में चोट लगने के बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम ईशान की स्थिति पर नजर रख रही है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में टीम इंडिया को झटका लगा है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन चोट के कारण दूसरे टी20 मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उन्हें सीरीज के पहले मैच के दौरान दाहिनी जांघ के पास की मांसपेशी में हल्की चोट लगी थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।

वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

ईशान किशन के बाहर होने के बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने की चर्चा है। हालांकि, उन्हें अंतिम एकादश में शामिल किए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अगर वैभव को टीम में जगह मिलती है, तो बल्लेबाजी क्रम में बदलाव हो सकता है। ईशान आमतौर पर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं, जबकि वैभव को ओपनिंग का मौका दिया जा सकता है। ऐसी स्थिति में संजू सैमसन को तीसरे नंबर पर उतारा जा सकता है।

पहले टी20 में ईशान ने बनाए थे एक रन

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में ईशान किशन का बल्ला नहीं चला था। वह तीन गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि, उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और अलग-अलग क्रम पर खेलने की क्षमता टीम के लिए अहम मानी जाती है।

ईशान ने अब तक 67 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 67 पारियां खेलते हुए 1,955 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और 13 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 103 रन है।

पहले मैच में भारत ने दर्ज की थी जीत

भारत ने सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया था। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 226 रन का लक्ष्य दिया, जिसे भारतीय टीम ने छह विकेट खोकर 19.4 ओवर में हासिल कर लिया।

इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 24 अक्टूबर को खेला जाना है।

Share This Article