नेताजी सुभाष चंद्र बोस और हिटलर के प्रसंग से शुरू होने वाले टीजर में प्रभास विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं।
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का आधिकारिक टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म के टीजर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस और हिटलर का प्रसंग
टीजर की शुरुआत नेताजी सुभाष चंद्र बोस और जर्मन तानाशाह एडॉल्फ हिटलर के बीच बातचीत के दृश्य से होती है। इसमें भारत की आजादी के लिए नेताजी की कोशिशों और एक बहादुर सैनिक का जिक्र दिखाया गया है। इसके बाद प्रभास की एंट्री होती है।
विद्रोही सैनिक के किरदार में प्रभास
फिल्म में प्रभास एक निडर और आक्रामक विद्रोही सैनिक की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। उनका गंभीर अंदाज और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस टीजर की खासियत है। इस नए किरदार को लेकर उनके प्रशंसकों में उत्साह देखा जा रहा है।
हनु राघवपुडी कर रहे हैं निर्देशन
‘फौजी’ का निर्देशन हनु राघवपुडी ने किया है। फिल्म का निर्माण मैथरी मूवी मेकर्स ने किया है, जबकि टी-सीरीज इसे प्रस्तुत कर रही है। इसके निर्माता नवीन यरनेनी, वाई रवि शंकर और भूषण कुमार हैं।
19 मार्च 2027 को रिलीज होगी फिल्म
मेकर्स के मुताबिक, प्रभास की यह पैन-इंडिया फिल्म 19 मार्च 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और प्रभास के नए अवतार के चलते फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

