HT लीडरशिप समिट 2025 में आमिर खान ने 60 की उम्र में मिले नए प्यार, गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से रिश्ते, और पूर्व पत्नियों रीना दत्ता व किरण राव से जुड़े संबंधों पर खुलकर बात की। जानें क्या कहा मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने।
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी पर खुलकर बातचीत की है।
उन्होंने बताया कि कैसे 60 साल की उम्र में उन्हें फिर से सच्चा प्यार मिला और इस नए रिश्ते ने उनकी जिंदगी में संतुलन ला दिया।
HT लीडरशिप समिट 2025 में आमिर ने पूर्व पत्नियों और अपने नए रिश्ते पर विस्तृत बातचीत की।
क्यों अलग होकर भी पूर्व पत्नियों से अलग नहीं हुए आमिर?
आमिर ने बताया कि वो खुद को बेहद भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें न सिर्फ गौरी स्प्रैट, बल्कि अपनी पूर्व पत्नियों रीना दत्ता और किरण राव से भी जिंदगी में मिलने का अवसर मिला।
उन्होंने कहा—
“हम भले ही पति-पत्नी के रूप में अलग हो गए हों, लेकिन इंसान के रूप में हमारी इज्जत, समझ और रिश्ता आज भी कायम है।”
अलग होने के बाद भी तीनों के बीच सम्मान और अपनापन बना हुआ है।
खुद को बताया खुशनसीब, गौरी ने लाई शांति
आमिर ने इस साल अपने 60वें जन्मदिन पर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को मीडिया से आधिकारिक रूप से मिलवाया था।
उन्होंने कहा कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि जीवन के इस पड़ाव पर फिर से प्यार मिलेगा।
आमिर बोले—
“मैं सोच चुका था कि शायद जीवन में कोई साथी नहीं मिलेगा, लेकिन गौरी आईं और उन्होंने मेरे जीवन में शांति और संतुलन ला दिया। मैं बेहद भाग्यशाली हूं कि मुझे ऐसा साथी मिला।”
असफल शादियों का मलाल नहीं—आमिर
आमिर ने कहा कि उन्हें अपनी पिछली शादियों पर कोई पछतावा नहीं है।
उन्होंने कहा—
“मेरी जिंदगी में रीना, किरण और अब गौरी—तीनों ने मुझे बेहतर इंसान बनने में मदद की है। मैं इन सभी का बहुत सम्मान करता हूं।”
गौरतलब है कि गौरी बेंगलुरु से हैं और उनकी 6 साल की एक बेटी भी है। आमिर और गौरी कई सालों से एक-दूसरे को जानते हैं।
आमिर की शादियां और परिवार
- पहली पत्नी रीना दत्ता से आमिर के दो बच्चे हैं–
आइरा खान और जुनैद खान - रीना से तलाक के बाद 2005 में आमिर ने किरण राव से शादी की
- 2011 में सरोगेसी से बेटा आज़ाद का जन्म हुआ
- साल 2021 में आमिर और किरण का तलाक हो गया
- अब 60 वर्ष की उम्र में आमिर को तीसरी बार प्यार गौरी से हुआ है

