अक्षय खन्ना की बेहतरीन खलनायकी: जब हीरो भी फीके पड़ गए

Thecity news
3 Min Read

अक्षय खन्ना ने अपनी दमदार खलनायकी से बॉलीवुड में छाया। ‘छावा’, ‘हमराज’, ‘रेस’ और ‘ढिशूम’ जैसी फिल्मों में उन्होंने हीरो को भी पीछे छोड़ दिया।


अक्षय खन्ना: बॉलीवुड के असली धुरंधर विलेन

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का कब्जा है। फिल्म के हीरो रणवीर सिंह हैं, लेकिन असली खेल कर गए अक्षय खन्ना। रहमान डकैत की भूमिका में उन्होंने ऐसी छाप छोड़ी कि उनके आगे सब फीके पड़ गए।

फिल्म देखने वाले दर्शक उन्हें अब बॉलीवुड का असली धुरंधर बता रहे हैं। आइए जानें उन फिल्मों के बारे में, जिनमें अक्षय ने अपनी खलनायकी से हीरो को भी पीछे छोड़ दिया।


#1 ‘छावा’

फिल्म ‘छावा’ में अक्षय की दमदार अदाकारी के आगे हीरो विक्की कौशल भी फेल हो गए थे।
औंरगजेब बनकर अक्षय ने फिल्म में ऐसा धुंआ उठाया कि रिलीज़ के बाद चारों ओर बस उन्हीं की चर्चा हो रही थी।
खूंखार और क्रूर औंरगजेब बने अक्षय को दर्शकों ने खूब सराहा।
यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।


#2 ‘हमराज’

‘हमराज’ में अक्षय ने पहली बार अपनी खलनायकी का असली जलवा दिखाया।
उनका चालाक, शातिर और रहस्यमय किरदार फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बना।
हीरो या हीरोइन कोई फर्क नहीं पड़ता, जब पर्दे पर विलेन इतनी धारदार हो।
बॉबी देओल और अमीषा पटेल के साथ इस फिल्म के लिए अक्षय को पुरस्कार भी मिला।
यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो और यूट्यूब पर उपलब्ध है।


#3 ‘रेस’

मिस्ट्री-थ्रिलर ‘रेस’ में अक्षय के अलावा सैफ अली खान, अनिल कपूर, बिपाशा बसु, कैटरीना कैफ और समीरा रेड्डी भी थे।
फिल्म में अक्षय ने सारी लाइमलाइट चुरा ली
इसी फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट नेगेटिव रोल के लिए इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सिनेमाघरों में रिलीज होते ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।


#4 ‘ढिशूम’

रोहित धवन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ढिशूम’ ने बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया, लेकिन अक्षय का विलेन वाला अवतार सबका दिल जीत गया।
जॉन अब्राहम, वरुण धवन और जैकलीन फर्नांडिस भी फिल्म में थे, लेकिन अक्षय की अदाकारी सब पर भारी रही।
यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *