टेक दिग्गज Apple ने एक बार फिर कर्मचारियों की छंटनी की है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने अपने सेल्स विभाग में दर्जनों नौकरियां खत्म कर दी हैं। यह कटौती उन टीमों में हुई है जो बिजनेस, स्कूलों और सरकारी एजेंसियों को प्रोडक्ट बेचने का काम करती थीं। बताया जा रहा है कि कई कर्मचारियों को पिछले कुछ हफ्तों में अचानक ही नोटिस मिला, जिससे सभी हैरान रह गए।
किन कर्मचारियों पर पड़ा सबसे ज्यादा असर?
छंटनी का प्रभाव मुख्य रूप से उन कर्मचारियों पर पड़ा है जो बड़े संस्थानों के लिए अकाउंट मैनेजमेंट संभालते थे।
- ग्राहकों को प्रोडक्ट डेमो दिखाने वाली टीमें भी प्रभावित
- ऐपल ने कहा—सेल्स स्ट्रक्चर को बेहतर कस्टमर कनेक्ट के लिए बदला जा रहा है
- प्रभावित कर्मचारियों को कंपनी में नए रोल के लिए अप्लाई करने का विकल्प दिया गया है
छंटनी की वजह—Apple की नई रणनीति
ब्लूमबर्ग रिपोर्ट के मुताबिक, ऐपल अब ज्यादा काम थर्ड-पार्टी रीसेलर्स के जरिए कराने की रणनीति अपना रहा है।
इससे कंपनी—
- अपनी सैलरी लागत कम कर सकती है
- संस्थानों की उस पसंद के अनुसार खुद को ढाल सकती है, जो सीधे Apple से खरीदने के बजाय रिसेलर्स से खरीदना पसंद करते हैं
हाल ही में कंपनी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी 20 रोल खत्म कर चुकी है।
Apple की भविष्य योजना—नया लो-एंड लैपटॉप जल्द
छंटनी के बावजूद Apple अगले साल की शुरुआत में एक लो-एंड लैपटॉप लॉन्च करने की योजना बना रहा है, जो शिक्षा और बिजनेस ग्राहकों को टारगेट करेगा।
निकाले गए कर्मचारियों को 20 जनवरी तक नया रोल खोजने का समय दिया गया है।
अगर उन्हें उपयुक्त जगह नहीं मिलती, तो कंपनी सेवरेंस पैकेज देकर उन्हें विदा करेगी।
टेक कंपनियों में छंटनी आम हो गई है, लेकिन Apple इसे हमेशा आखिरी कदम बताता रहा है। इसके बावजूद, कंपनी ने पिछले साल भी कई प्रोजेक्ट बंद कर नौकरियां घटाई थीं।

