प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जो कर्नाटक के तटीय शहरों और पर्यटन स्थलों को जोड़ते हुए मडगांव तक पहुंचेगी।
बेंगलुरु से गोवा जाने वाले यात्रियों के लिए रेल सफर जल्द ही पहले से ज्यादा सुविधाजनक होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 नवंबर को यशवंतपुर-मंगलुरु-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन कर्नाटक के कई प्रमुख शहरों और तटीय इलाकों से गुजरते हुए गोवा पहुंचेगी।
इस सेवा से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने के साथ पर्यटन और कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
बेंगलुरु से मडगांव तक 13 घंटे 20 मिनट का सफर
नई वंदे भारत एक्सप्रेस यशवंतपुर और मडगांव के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 26655 यशवंतपुर से मडगांव तक की दूरी करीब 13 घंटे 20 मिनट में तय करेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 26656 मडगांव से यशवंतपुर पहुंचने में लगभग 12 घंटे 55 मिनट लेगी।
इन प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
रास्ते में ट्रेन श्रवणबेलगोला, हासन, सकलेशपुर, सुब्रह्मण्य रोड, कबकपुत्तूर, मंगलुरु, उडुपी, कुंडापुरा, मूकाम्बिका रोड बैंदूर, मुरुदेश्वर, गोकर्ण रोड और कारवार जैसे स्टेशनों पर ठहरेगी।
ट्रेन संख्या 26655: यशवंतपुर से मडगांव
| स्टेशन | आगमन | प्रस्थान |
|---|---|---|
| यशवंतपुर जंक्शन | — | सुबह 7:35 |
| श्रवणबेलगोला | सुबह 9:03 | सुबह 9:05 |
| हासन | सुबह 9:38 | सुबह 9:40 |
| सकलेशपुर | सुबह 10:20 | सुबह 10:22 |
| सुब्रह्मण्य रोड | दोपहर 12:40 | दोपहर 12:42 |
| कबकपुत्तूर | दोपहर 1:25 | दोपहर 1:27 |
| मंगलुरु जंक्शन | दोपहर 3:05 | दोपहर 3:15 |
| उडुपी | शाम 4:20 | शाम 4:22 |
| कुंडापुरा | शाम 4:38 | शाम 4:40 |
| मूकाम्बिका रोड बैंदूर | शाम 5:20 | शाम 5:22 |
| मुरुदेश्वर | शाम 6:00 | शाम 6:02 |
| गोकर्ण रोड | शाम 7:00 | शाम 7:02 |
| कारवार | शाम 7:45 | शाम 7:47 |
| मडगांव | रात 8:55 | — |
ट्रेन संख्या 26656: मडगांव से यशवंतपुर
| स्टेशन | आगमन | प्रस्थान |
|---|---|---|
| मडगांव | — | सुबह 8:20 |
| कारवार | सुबह 9:03 | सुबह 9:05 |
| गोकर्ण रोड | सुबह 9:48 | सुबह 9:50 |
| मुरुदेश्वर | सुबह 11:00 | सुबह 11:02 |
| मूकाम्बिका रोड बैंदूर | सुबह 11:20 | सुबह 11:22 |
| कुंडापुरा | सुबह 11:48 | सुबह 11:50 |
| उडुपी | दोपहर 12:18 | दोपहर 12:20 |
| मंगलुरु जंक्शन | दोपहर 1:50 | दोपहर 2:00 |
| कबकपुत्तूर | दोपहर 2:43 | दोपहर 2:45 |
| सुब्रह्मण्य रोड | दोपहर 3:28 | दोपहर 3:30 |
| सकलेशपुर | शाम 5:30 | शाम 5:32 |
| हासन | शाम 6:13 | शाम 6:15 |
| श्रवणबेलगोला | शाम 6:43 | शाम 6:45 |
| यशवंतपुर जंक्शन | रात 9:15 | — |
बेंगलुरु-मंगलुरु रेल मार्ग का पूरा हुआ विद्युतीकरण
इस सेवा की शुरुआत के साथ सकलेशपुर-सुब्रह्मण्य रोड घाट रेलखंड के 55 किलोमीटर हिस्से का विद्युतीकरण भी देश को समर्पित किया जाएगा। इसके पूरा होने से बेंगलुरु-मंगलुरु रेल मार्ग पूरी तरह विद्युतीकृत हो गया है। इससे इस मार्ग पर रेल परिचालन अधिक सुविधाजनक होने की उम्मीद है।
चार पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चार पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन भी करेंगे। इनमें चामराजनगर, चिक्कमगलुरु, सकलेशपुर और सुब्रह्मण्य रोड स्टेशन शामिल हैं।
इन स्टेशनों पर यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की गई हैं। इन्हें स्थानीय कारोबार और पर्यटन को बढ़ावा देने वाले केंद्रों के रूप में भी तैयार किया गया है।

