बिग बॉस 19 का खिताब गौरव खन्ना ने जीता, लेकिन रनरअप फरहाना भट्ट ने कहा कि गौरव विनर लायक नहीं हैं। पढ़ें फरहाना का खुला बयान और शो के ग्रैंड फिनाले की पूरी रिपोर्ट।
मुंबई: बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को हुआ, जिसमें गौरव खन्ना ने शो का खिताब जीतकर 50 लाख रुपये का प्राइज मनी अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में टॉप-2 में गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट पहुंचे थे। फरहाना शो की फर्स्ट रनरअप बनीं।
शो के होस्ट सलमान खान ने गौरव खन्ना को विजेता घोषित किया। फरहाना भट्ट ने शो के दौरान अपने अग्रेसिव नेचर के लिए दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। फिनाले के बाद फरहाना ने पैपराजी से बातचीत में कहा कि उनका लक्ष्य कभी ट्रॉफी जीतना नहीं था। उन्होंने कहा,
“मेरी ट्रॉफी पर कभी नजर थी ही नहीं। मैंने दिल जीते। हमको मिटा सके, वो जमाने में दम नहीं।”
गौरव खन्ना विनर लायक नहीं:
इंडिया फोरम्स को दिए इंटरव्यू में फरहाना भट्ट ने खुलकर कहा कि उन्हें लगता है कि गौरव खन्ना बिग बॉस 19 का विनर डिजर्व नहीं करते हैं। उनका कहना है कि गौरव का शो में कोई खास योगदान नहीं था, वे हमेशा सेफ खेलते रहे और अपने बिहेवियर से लोगों को डीमीन किया। फरहाना ने कहा,
“मैंने सोचा नहीं था कि वे विनर बनेंगे। मुझे नहीं लगता कि वे डिजर्विंग विनर हैं।”
ग्रैंड फिनाले कंटेस्टेंट्स:
गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे, अमाल मलिक और फरहाना भट्ट के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। टॉप-2 में पहुंचे गौरव और फरहाना ने दर्शकों को रोमांचक फिनाले का अनुभव कराया।

