बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 88 पदों पर भर्ती, 14 मार्च तक करें आवेदन

Thecity news
4 Min Read

झांसी: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने विभिन्न विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 88 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। फार्मेसी, अंग्रेजी, कृषि विज्ञान, गृह विज्ञान, बायोटेक्नोलॉजी, पर्यावरण विज्ञान समेत कई विषयों में ये नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 14 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन के बाद उम्मीदवारों को आवेदन पत्र का प्रिंटआउट, जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी और डिमांड ड्राफ्ट के साथ निर्धारित पते पर रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट से भेजना होगा। डाक से आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 21 मार्च 2026 तय की गई है।

योग्यता

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी को यूजीसी नेट उत्तीर्ण होना चाहिए या उसके पास पीएचडी की उपाधि होनी चाहिए।

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को 57,700 रुपये प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा।

आयु सीमा

आयु सीमा विश्वविद्यालय के निर्धारित मानकों के अनुसार लागू होगी।

इन विषयों में होगी भर्ती

अंग्रेजी, फूड टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग, गृह विज्ञान, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, बायोमेडिकल साइंस, बायोटेक इंजीनियरिंग, बायोकेमिस्ट्री, पर्यावरण विज्ञान, पत्रकारिता समेत कई विषयों में पद भरे जाएंगे।

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार या लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से करना होगा।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र और दस्तावेजों को रजिस्ट्रार, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, कानपुर रोड, झांसी (यूपी) – 284128 के पते पर भेजना होगा।

हेल्पलाइन नंबर

भर्ती से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए 0510-2320497 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।


झारखंड में लेक्चरर के 349 पदों पर अवसर

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने राज्य के राजकीय पॉलिटेक्निक और राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में लेक्चरर के 349 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें 152 पद अनारक्षित श्रेणी के लिए निर्धारित हैं।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 है। इसके बाद अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र और दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां डाक से भी भेजनी होंगी। डाक से आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 तय की गई है।

इन विषयों में होगी भर्ती

ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, मेटलर्जिकल, माइनिंग समेत कई तकनीकी विषयों में पद भरे जाएंगे।

योग्यता

मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित ब्रांच में प्रथम श्रेणी के साथ बीई/बीटेक या एमई/एमटेक की डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही अभ्यर्थी को नेट, स्लेट या सेट परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को 57,700 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

आयु सीमा

अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 65 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक रिकॉर्ड और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *