
महाराष्ट्र बीजेपी विधायक चित्रा वाघ ने 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए दिल्ली कार विस्फोट पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब देश को साफ चेतावनी मिल चुकी है कि — “बटेंगे तो कटेंगे नहीं, बल्कि फटेंगे।”
वाघ ने देशवासियों से अपील की कि सभी भारतीय “एक हैं तो सुरक्षित हैं” के मंत्र को याद रखें और एकता बनाए रखें।
आतंकी मॉड्यूल पर उठाया सवाल
वाघ ने कहा कि जांच में एक शिक्षित ‘व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल’ सामने आया है, जिसका मकसद देशभर में सीरियल ब्लास्ट करना था।
उन्होंने कहा कि इन आतंकियों को विदेश में बैठे हैंडलरों से निर्देश मिल रहे थे और इनकी मानसिकता देश को बांटने की थी।
“औरंगजेब की औलादें” टिप्पणी पर विवाद
चित्रा वाघ ने कहा, “सारी आतंकी वारदातों में शामिल लोग भारतीय नागरिकता रखने वाले औरंगजेब की औलादें थीं।”
उनका कहना था कि अब समय आ गया है जब भारत के लोगों को धर्म, भाषा या प्रांत के नाम पर बंटने से बचना होगा।
फूट डालने वालों से सावधान रहने की अपील
बीजेपी विधायक ने कहा कि सत्ता और वोटों के लिए समाज में फूट डालने वालों से देशवासियों को सतर्क रहना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग “मस्जिदों में लाउडस्पीकर तो चाहते हैं लेकिन हनुमान चालीसा नहीं” जैसे बयानों से जानबूझकर धार्मिक विभाजन फैलाते हैं।
राजनीतिक दलों पर निशाना
चित्रा वाघ ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल “उलामा बोर्ड की मांगों को मानकर वोट बैंक की राजनीति” कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जो नेता भाषा, प्रांतवाद और धर्म के नाम पर समाज को तोड़ते हैं, उनसे सावधान रहना जरूरी है।
“अब चेतावनी मिल चुकी है” — वाघ
अंत में वाघ ने दोहराया कि भारत को अब स्पष्ट चेतावनी मिल चुकी है।
उन्होंने कहा — “जो लोग देश को बांटने की कोशिश करेंगे, उन्हें समझ लेना चाहिए कि अब बटेंगे तो फटेंगे।”
वाघ ने भारतीयों से आह्वान किया कि एकता ही देश की ताकत है, और अब समय है कि हर नागरिक इस एकता की रक्षा करे।

